सुनीता सिंह सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल में नेशनल में चयनित

सुनीता सिंह  सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल में नेशनल में चयनित
जौनपुर। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में  नेशनल सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स के लिए जौनपुर जिले से आबकारी विभाग की महिला सिपाही सुनीता सिंह का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता ज्योति प्रकाश ओझा समीक्षा अधिकारी सचिवालय उत्तर प्रदेश शासन एवं कोच गौरव त्यागी के देखरेख में संपन्न हुआ। उनके चयन  पर जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन, जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जिला आबकारी अधिकारी  विष्णु प्रताप सिंह ने मेरठ प्रतियोगिता से लौटनें के बाद सिपाही सुनीता सिंह को बधाई देते हुए उन्हें नेशनल खेल में विजय श्री हासिल करने की शुभकामनाएं दी है ।  सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल/चयन मीट वर्ष 2026-27 का प्रदेश स्तर का आयोजन  मेरठ मण्डल जनपद मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडिय में किया गया था । जिसमें उ०प्र० के 18 मण्डल से कुल 150 विभिन्न विभागों से खिलाड़ी मण्डल स्तर से चयनित होकर आये थे, जिसमें से ओपन पुरुष वर्ग में 17 खिलाड़ी, महिला ओपन में 14 खिलाड़ी एवं 40 से 60 आयु वर्ग में 14पुरुष एवं 40 से 60 की आयु वर्ग में कुल 4 महिला खिलाड़ियों का चयन नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है।  प्रतिभागी के रूप में चयनित खिलाड़ी के रूप में राजस्व विभाग/आजमगढ़ मण्डल से S.D.M. सुनील कुमार भारती एवं न्याय विभाग के आगरा मण्डल से महेश चंद्र वर्मा (A.D.J.) एवं पंकज मिश्रा समीक्षा अधिकारी सचिवालय उ०प्र० शासन एवं वाराणसी मण्डल के पंचायत राज विभाग से ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार यादव जौनपुर और महिला वर्ग से सुनीता सिंह आबकारी विभाग जौनपुर का चयन नेशनल में हुआ है। जिससे जनपद के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों में खुशी की लहर है । मौके पर उपस्थित  जनपद जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी  डॉ दिनेश चंद्र ने सिपाही सुनीता सिंह का  उत्साहवर्धन करते हुए नेशनल में भी अपना झंडा बुलन्द रखनें का आशिर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता