राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखी करण एवं नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम संपन्नइस राखी बहनें मांगे भाइयों और पिताओं से नशा न करने का गिफ्ट
राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखी करण एवं नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम संपन्न
इस राखी बहनें मांगे भाइयों और पिताओं से नशा न करने का गिफ्ट
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _ शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखी करण एवं नशा मुक्ति अभियान कार्यशाला संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस आर कन्नौजे शिवनाथ महाविद्यालय,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंजली अवधिया ,महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राम कुमारी धुर्वा एवं नशा मुक्ति अभियान प्रचारक व राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी मैडम रामकुमारी धुर्वा के द्वारा प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंजली अवधिया ने बच्चों को एन एस एस कार्यक्रम की महत्पूर्ण जिम्मेदारी से अवगत कराया और कहा कि यह एक सेवा कार्य है पढ़ाई लिखाई डिग्री के साथ ही राष्ट्र निर्माण में हमारी क्या भूमिका होनी चाहिए ? इसे राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से पूर्णतः समझा जा सकता है I राष्ट्रीय सेवा योजना अनावश्यक बातों को त्यागकर अपना लक्ष्य निर्धारण करना सिखाती है सीनियर छात्राएं दिव्या शर्मा और प्रज्ञा बाम्बेश्वर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि nss se जुड़ने के बाद उनके व्यक्तित्व में निखार के साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है lमुख्य वक्ता कार्यक्रम प्रभारी डॉ एस आर कन्नौजे सर ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्पूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए नियमित गतिविधि एवं शिविर गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने A,B,C,प्रमाण पत्र के द्वारा विद्यार्थियो को मिलने वाले बोनस अंकों के बारे में जानकारी दी जो कि शासकीय नौकरी के लिए bhi लागू है
उसके पश्चात नशा मुक्ति अभियान प्रचारक एवं राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बताया कि कोई व्यक्ति नशा कब ? क्यों? और कैसे करते हैं? उसके पीछे का सच क्या होता है? वास्तविक में नशा क्या होता है?उससे घर परिवार,समाज,रिश्तेदार ,राज्य और राष्ट्र को क्या क्या नुकसान होता ?इसको करने से हमारे बच्चों पर क्या असर होता है? पारिवारिक,आर्थिक,सामाजिक विकास कैसे रुक जाता है?उस चिंतन मनन कराया।नशा करते हैं तब और नशा को छोड़ते हैं तब हमारे परिवार में क्या क्या परिवर्तन होते हैं उन सब बातों को बच्चों को बताया। आज आदमी जान बूझकर अनजान बना हुआ है जबकि उसके ऊपर में साफ _साफ लिखा हुआ होता है विभिन्न गीत कविता और आंकड़ों से बच्चों को परिचय कराया अपने कार्य करने के तरीके से बच्चों को परिचय कराया आप सब भी मेरी तरह समाज सेवा के लिए कार्य कर सकते हैं जिसमें नशा मुक्ति अभियान के लिए प्रशिक्षण, फ्लेक्स प्रदर्शनी,वीडियो फिल्म, उद्बोधन, रैली शामिल है।नशा मुक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए आप बच्चों को स्वयं नशा नहीं करना है ऐसा संकल्प कराया और न ही अपने परिवार के सदस्यों को नशा करने देना है उसके लिए विभिन्न तरीके बताए। आज के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सीनियर छात्राओं द्वारा नए बच्चों का स्वागत किया गया जो इच्छुक थे उनका पंजीयन किया गया कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी रामकुमारी धुर्वा मैडम ने की ।
Comments
Post a Comment