वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव से मिले युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय

वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव से मिले युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय
जौनपुर। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी युवा समाजवादी पार्टी नेता तनुज पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई।मुलाकात के बाद तनुज पाण्डेय ने कहा कि वह बदलापुर विधानसभा क्षेत्र 364 की आवाज बनकर जनता के सम्मान, अधिकार और हक की लड़ाई के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हक के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। स्थानीय स्तर पर इस मुलाकात को समाजवादी पार्टी की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन