अजीत पवार को नमन कर सुनेत्रा पवार के साथ लिया गया विकास का संकल्प
अजीत पवार को नमन कर सुनेत्रा पवार के साथ लिया गया विकास का संकल्प
मुंबई। रक्षाबंधन के अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार साहेब की स्मृति को नमन करते हुए राकांपा (अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, राज्य के अन्न नागरी पुरवठा मंत्री छगन भुजबल, राकांपा महिला आघाड़ी की महाराष्ट्र वैशालीताई नागवडे, महिला आघाड़ी की मुंबई अध्यक्ष आरतीताई सालवी, मुंबई सचिव ममता शर्मा समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारियों की उपस्थिति में उनके स्मृति स्थल पर उन्हें राखी बांधकर एक भावपूर्ण संकल्प लिया गया। राकांपा महिला आघाड़ी की मुंबई प्रदेश सचिव ममता शर्मा ने इस भावुक पल पर कहा कि दादा की याद और उनके विकासवादी विचारों को हमेशा अपने साथ रखते हुए, सुनेत्रा अजित पवार वहिनी के साथ हम महिला एवं युवा सशक्तीकरण के लिए पूरी ताकत और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की हर महिला आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने, हर युवा कौशलवान, सक्षम और रोजगारक्षम बने और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास का अवसर मिले, इसी उद्देश्य से निरंतर कार्य करने का हमारा संकल्प है। ममता शर्मा ने कहा कि महिला सशक्त होंगी तभी परिवार सशक्त होगा। ममता शर्मा ने कहा कि दादा के विकासवादी विचारों को आगे बढ़ाना और महाराष्ट्र को प्रगति के पथ पर और मजबूत बनाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Comments
Post a Comment