Posts

Showing posts from December, 2025

वरिष्ठ शिक्षिका सुमनलता सिंह की सेवानिवृत्ति पर समारोह संपन्न

Image
वरिष्ठ शिक्षिका सुमनलता  सिंह की सेवानिवृत्ति पर समारोह संपन्न मुंबई : मुलुंड पश्चिम स्थित घाटी पाडा बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका सुमनलता राघवेंद्र सिंह  33  वर्षों की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुई।विद्यालय परिवार द्वारा  उनकी सेवानिवृत्ति पर एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता  पूर्व एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर राजकुमारी सी. गिरी ने किया। समारोह में  श्रीमती सिंह के जीवन साथी राघवेंद्र सिंह,सुपुत्र आकाश सिंह, पुत्र वधू शानू आकाश सिंह,भतीजे रिवांश सिंह, विभाग निरीक्षक रमेश अडगाले, मुख्याध्यापिका अनीता  उमेश गुप्ता, मराठी माध्यम की इंचार्ज शिक्षिका पूजा आटवनकर,वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता सभाजीत गिरी, शकुंतला शर्मा, सुमन सिंह, रिचा पाल, पुष्पा पेनवाल,पूजा,  कृष्णा पाटील, सोनाली लवटे, वैशाली महाजन, निशा, लक्ष्मी सिन्हा एवं विद्यालय विद्यार्थी भी उपस्थित थे। सभी ने श्रीमती सिंह की सेवानिवृत्ति के पश्चात सुखमय जीवन की कामना की है।

बोरीवली में समरस फाउंडेशन कैलेंडर 2026 का लोकार्पण

Image
बोरीवली में समरस फाउंडेशन कैलेंडर 2026 का लोकार्पण  मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के बोरीवली कार्यालय में आज 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के लिए नया वर्ष सुखमय और समृद्धिशाली हो। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव,लल्लन सिंह, कपिल देव शर्मा, एड भारत पांडे, सुरेंद्र पांडे, अशोक सिंह,राम सिंह ,रामराज पाल, एड प्रशांत परदेसी, डॉ त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, पूरव गांधी, रामकृपाल शर्मा, दशरथ शर्मा, निमेष शाह, संतोष पांडे, शैलेंद्र मौर्य, राम मिश्रा,बबलू तिवारी,भगवती कुर्मी, लालचंद गुप्ता, रवि यादव, पंडित जीडी शुक्ला समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

आदर्श शिक्षक विनय कुमार सिंह का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
आदर्श शिक्षक विनय कुमार सिंह का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित एमपीएस एक्सर हिंदी शाला के आदर्श शिक्षक विनय कुमार सिंह का आज सैकड़ो शिक्षकों की उपस्थिति में सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन की तरफ से संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे तथा विशेष सलाहकार एड. भारत पांडे ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ शिवधनी पांडे, प्रशासकीय अधिकारी कासले, विनोद सिंह, राम सकल मिश्रा, ब्रह्मदेव मिश्रा, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रमाकांत तिवारी, प्रेमचंद दुबे, कौशलेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश गैरोला, विद्या नौटियाल, शैलेंद्र दुबे, इंद्रभान सिंह, राजेश तिवारी, बिहारी सिंह, अरुण सिंह, राजेंद्र पाल, रामकृपाल यादव आदि का समावेश रहा।

भाजपा प्रत्याशी मदन सिंह ने लिया लल्लन तिवारी का आशीर्वाद

Image
भाजपा प्रत्याशी मदन सिंह ने लिया लल्लन तिवारी का आशीर्वाद भायंदर। मीरा  भायंदर महानगरपालिका की स्थापना काल से लगातार चार बार नगरसेवक रह चुके प्रभाग क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी मदन उदित नारायण सिंह ने आज नामांकन के बाद सबसे पहले देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। मदन सिंह जनता के प्रति समर्पित कार्यों और पार्टी के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे। वार्ड में उनके द्वारा किए गए  विकास कार्यों को देखते हुए एक बार फिर उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। मदन सिंह ने भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता का विशेष आभार मानते हुए कहा कि वे खुद को जनता का सेवक और पार्टी का कार्यकर्ता मानते हैं।

भांडुप,वार्ड क्रमांक 112 से श्रेया राकेश शेट्टी ने भरा नामांकन फॉर्म

Image
भांडुप,वार्ड क्रमांक 112 से श्रेया राकेश शेट्टी ने भरा नामांकन फॉर्म मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के लिए वार्ड क्रमांक 112 से कांग्रेस की ओर से श्रेया राकेश शेट्टी ने सफलतापूर्वक अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया। नामांकन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के समय श्रेया राकेश शेट्टी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिपिन विचारे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पांडेय , भांडुप सेवा दल अध्यक्ष कागड़ा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर श्रेया शेट्टी को शुभकामनाएं दीं और आगामी चुनाव में उनकी जीत का विश्वास जताया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि वार्ड 112 में विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। श्रेया राकेश शेट्टी ने भी सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। नामांकन के साथ ही वार्ड...

ओमप्रकाश यादव की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न।

Image
ओमप्रकाश यादव की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न।  मुंबई :  मुलुंड पश्चिम स्थित सारस्वतवाडी सभागृह में दीनदयाल उपाध्याय बीएमसी स्कूल के आदर्श शिक्षक एवं बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षकों की सबसे बड़ी यूनियन शिक्षक सभा के सह सचिव ओमप्रकाश बैजनाथ यादव  का भव्य  सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह सैकड़ों शिक्षकों  की उपस्थिति में पूर्व उपशिक्षणाधिकारी जय श्री मुकुंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि  पूर्व उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश आय. सिंह,  विशिष्ट अतिथियों में  उपशिक्षणाधिकारी ज्योती बकाने,अधीक्षक नंदू नाना घारे , सम्मानित अतिथियों में श्याम दुलारी दयाराम बालिका ज्यू.कॉलेज, अजोसी जौनपुर के प्रबंधक केशवप्रसाद आर. यादव, पूर्व एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर राजकुमारी गिरी , टी. वार्ड के एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर कैलाशचंद्र आर्य, डॉ सचिन सिंह, दयाशंकर पाल,राकेश मिश्रा,पूर्व विभाग निरीक्षक राजदेव यादव,जगदीश गायकवाड ,जयवंत  निशाने, विभाग निरीक्षिका  रेनू निशाने साहित्यकार राम अवतार यादव, शिक्षक सभा के महासचिव के....

' साहित्य गौरव ' से सम्मानित हुईं मृदुल तिवारी और किरन तिवारी

Image
' साहित्य गौरव ' से सम्मानित हुईं मृदुल तिवारी और किरन तिवारी     हरिद्वार में युगधारा फाउंडेशन के आठवें अधिवेशन में दो दिवसीय समागम हुआ l जिसमें देश भर से आए रचनाकारों का सम्मान हुआ l   हस्ताक्षरम् संस्था की प्रमुख डॉ मृदुल तिवारी महक और  किरन तिवारी को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया l   डॉ मृदुल के गजल संग्रह ' ख़्वाहिशें ' और किरन तिवारी के उपन्यास ' अंतरद्वंद ' का लोकार्पण भी हुआ l  इसके अतिरिक्त डॉ कृपा शंकर मिश्र के साथ दोनों रचनाकारों को कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का अवसर भी मिला l

अधिक सजग और अधिक करुणामय इंसान बनने का संकल्प, 2026–डॉ मंजू लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

Image
अधिक सजग और अधिक करुणामय इंसान बनने का संकल्प, 2026 –डॉ मंजू लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार हर साल की तरह 2025 भी आया और चला गया, पर यह साल केवल कैलेंडर का बदलना नहीं था। यह अनुभवों का ऐसा अध्याय रहा, जिसे पलटते समय मन अपने-आप ठहर जाता है। यह वर्ष हमें यह सिखा गया कि जीवन केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में इंसान बने रहने की परीक्षा भी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला केवल निर्दोष जानें ही नहीं ले गया, बल्कि पूरे देश को गहरे शोक और आक्रोश में डुबो गया। लंदन जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान का तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होना वैश्विक स्तर पर विमान सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न छोड़ गया। दिल्ली और उत्तर भारत में आतंकी घटनाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षा की भावना को और गहरा किया। प्रकृति भी इस वर्ष कुछ कम कठोर नहीं रही। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , महाराष्ट्र और असम में भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन ने कई परिवारों से उनके घर, आजीविका और सहारे छीन लिए। मुंबई और नवी मुंबई में भीषण आग की घटनाएँ और भांडुप की BEST बस दुर्...

बैटल ऑफ़ गलवान को लेकर शिवसेना यूबीटी ने चीन पर बोला हमला

Image
बैटल ऑफ़ गलवान को लेकर शिवसेना यूबीटी ने चीन पर बोला हमला मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर चीन ने सवाल उठाए हैं। ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि भारत और चीन के रिश्तों में यह फिल्म तनाव बढ़ा सकती है. सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर पर ग्लोबल टाइम्स और चीनी विशेषज्ञों ने विवाद और प्रोपेगेंडा का आरोप लगाया है।  शिवसेना यूबीटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने चीन पर हमला बोलते हुए कहा कि गलवान  की सच्चाई सामने आने के डर से चीन बौखला गया है। उन्होंने कहा कि चीन 1962 से लगातार अपनी विस्तारवादी नीति के तहत भारत की सीमा पर अशांति फैलाने का प्रयास करता आ रहा है। भारत की बढ़ती ताकत को देखकर वह पूरी तरह से बौखला गया है।उन्होंने कहा सलमान खान की फिल्म गलवान में अपनी सेना की कमजोरी की पोल खुलते देख चीन घबड़ा गया है। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी।

अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Image
अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न दिल्ली: विकास मिश्र कवियों ने अपनी कविताओं से दर्शकों और श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन क्रिएटिव अनलॉक द्वारका,नई दिल्ली में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आमंत्रित अतिथियों, कवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों ने मिल-जुलकर माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनका विधिवत पूजन किया तथा साथ- ही-साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शुभ्रा पालीवाल ने माँ सरस्वती की वंदना करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। लोकप्रिय कवयित्री प्रेरणा सिंह ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। वरिष्ठ कवि डॉ. ओंकार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मॉडल एवं समाज सेविका मीनू कुमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि डॉ. गोविंद गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनेता अरुण शर्मा उर्फ लक्की हिंदुस्तानी, वरिष्ठ कवि विवेक कवीश्वर ,वरिष्ठ कवि मोहन द्विवेदी,वरिष्ठ कव...

हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई की 256 वीं मासिक गोष्ठी संपन्न

Image
हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई की 256 वीं मासिक गोष्ठी संपन्न  भायंदर।  हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई द्वारा न्यु सी ब्यु न्यु रविराज काम्प्लेक्स जेसल पार्क भाईंदर पूर्व में डॉ. सुधाकर मिश्र की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का संयोजन किया गया। डॉ.मिश्र ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि सभी लोगों ने शब्द सौंदर्य की दृष्टि से बेहतरीन रचना पढ़ी। "गीत मैंने लिखें मैं यशस्वी बना। गीत तुम पर लिखें तुम अमर हो ग‌‌ई।" मुख्य अतिथि मुरलीधर पाण्डेय ने गीत पढ़ा "यह मत सोचो, किसने क्या क्या बात कही" एवं बाल कविता "बचपन के दिन प्यारे प्यारे" डॉ.उमेशचन्द्र शुक्ल ने  संचालन करते हुए कहा कि "यहां हर रोज परीक्षा है,हर लम्हा सबक, जिसने दिल से पढ़ा उसने ही अंजाम सहा।।" ग़ज़ल पढ़ा "खुला ये राज कि ये जिंदगी भी होती है"एवं "और चुप रहने को तैयार नहीं हैं ब्राह्मण।झूठ के आगे कभी लाचार नहीं हैं ब्राह्मण।" भोलानाथ तिवारी भारतांचली ने "अजब निराला देश बा,अजब निराला खेल, चालिस नंबर पास है अस्सी नंबर फेल" एवं "बेचकर...

श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल के 112 वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Image
श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल के 112 वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन मुंबई। मुंबई की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई द्वारा 1 जनवरी को 112 वा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मलाड पूर्व के दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल के सकल नारायण शर्मा सभागृह में सुबह 10 बजे से आयोजित समारोह के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह होंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजीत कुमार व न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत आचार्य प्रोफेसर रामनाथ झा समारोह में शामिल होंगे। इस वर्ष के बोहनीकर्ता जौनपुर के राजा बाजार स्थित श्री चंडी मंदिर रामस्वरूप गुप्त आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित मंसाराम तिवारी होंगे। समारोह में पिछले वर्ष के बोहनीकर्ता नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ ओमप्रकाश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्था के चेयरमैन, ट्रस्टी बोर्ड डॉ शारदा प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष रामसेवक पांडे उपाध्यक्ष कौशल कुमार तिवारी, मानकेश...

वरिष्ठ लेखक नीरजकांत सोती ने काशी में ली अंतिम सांस

Image
वरिष्ठ लेखक नीरजकांत सोती ने काशी में ली अंतिम सांस  बिजनौर  साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन के संरक्षक, राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्य लेखा नियंत्रक वरिष्ठ साहित्यकार भैयाजी नाम विख्यात नीरजकांत सोती ने 73 वर्ष की आयु पूर्ण करते हुए काशी कैलाशी की नगरी में अंतिम सांस ली। भैयाजी मूलरूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश के निवासी थे पिछले सप्ताह 26 दिसंबर 2025 को सत्या होप टाक के संस्थापक सत्य प्रकाश पाण्डेय के संयोजन में काशी बनारसिया कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।हृदयांगन विथिका फेसबुक पेज पर नित्य रामचरितमानस के दिव्य उद्बोधक, मुक्तक के लेखक एवं विचारक नीरजकांत सोती साहित्य सफर में बिजनौर से अपनी पत्नी श्रीमती सुषमा सोती के साथ काशी गये थे।26 दिसंबर की रात्रि 12 बजे भीषण हृदयाघात हुआ तुरंत उन्हें आनंदम् आवास से बीएचयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भैयाजी के दो बेटे एक आजमगढ़ व दूसरा बिजनौर में होने के कारण पार्थिव शरीर बिजनौर लाया गया जहां उनका बेटों ने अंतिम संस्कार किया।हृदयागंन के संस्थापक विधु भूषण त्रिवेदी ने बता...

भाजपा को मुलुंड में बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा

Image
भाजपा को मुलुंड में बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा मुंबई। मुलुंड भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने आज अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले 30 वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे तिवारी के इस फैसले से मुलुंड सहित पूरे ईशान्य मुंबई राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। मनीष तिवारी ने लगातार 10 वर्षों तक मुलुंड भाजपा अध्यक्ष के रूप में संगठन की कमान संभाली। उनके कार्यकाल में मुलुंड के सभी 6 वार्डों में भाजपा ने मज़बूत पकड़ बनाई, जिसे पार्टी का अभेद्य गढ़ माना जाने लगा। संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनकी भूमिका अहम रही। इस्तीफे के बाद जारी बयान में तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि पार्टी की उन नीतियों से है जो वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ईशान्य मुंबई (Mumbai North East) में लगभग 4 से 5 लाख उत्तर भारतीय मतदाता निवास करते हैं, जिन्होंने हमेशा भाजपा को निष्...

उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा

Image
उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा मुंबई। उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने वार्ड नंबर 159 से श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा है।श्रीप्रकाश शुक्ला को उम्मीदवारी मिलने से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश मोरे के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। इसकी एक वजह प्रकाश मोरे को टिकट मिलने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी नाराज़गी भी है। सूत्रो के मुताबिक़ इसी नाराज़गी के कारण मोरे का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर थी। इस सीट से भाजपा की ओर से प्रदीप त्रिपाठी, एडवोकेट वीरेंद्र दुबे और शुभ्रांशु दीक्षित ने दावेदारी पेश की थी। पर इन सभी की दावेदारी को दरकिनार कर दिया गया। दूसरी तरफ़ उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने उत्तरभारतीय उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए श्रीप्रकाश शुक्ला को टिकट दिया है। श्रीप्रकाश शुक्ला मशाल चुनाव चिन्ह के साथ नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 दिसंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। श्रीप्रकाश शुक्ला को उम्मीदवारी मिलने से स्थानीय मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

पल्लवी रानी की पुस्तक चितचोर का हुआ लोकार्पण

Image
पल्लवी रानी की पुस्तक चितचोर का हुआ लोकार्पण  मुंबई  साहित्यिक संस्था मुंबई हिन्दी अकादमी मुंबई के तत्वावधान में शनिवार 27 दिसंबर 2025 को प्रेस क्लब आजाद मैदान मुंबई के सभागृह में मुंबई की सुप्रसिद्ध कवियत्री पल्लवी रानी की पुस्तक चितचोर का लोकार्पण संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार अमेरिका डॉ हरि जोशी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा साहित्यकार एवं चिंतक पवन तिवारी, विशेष अतिथि के रूप में प्रवीण देशमुख अभासाप राष्ट्रीय मंत्री व विशेष उपस्थिति श्रीमती अलका पाण्डेय की रही।पुस्तक पर समीक्षा करते हुए वक्ता के रूप में शिक्षाविद् एवं साहित्यिकार डॉ दयानन्द तिवारी,युवा साहित्यकार पवन तिवारी,डॉ हरि जोशी एवं प्रवीण देशमुख ने पुस्तक चितचोर की खूब सराहना किया और कहा लेखिका पल्लवी रानी उत्कृष्ट लेखिका हैं सभी के समक्ष पुस्तक रखकर यह सिद्ध कर दिया है।मंच का खूबसूरत संचालन रीना धीमान स्वर्ण एवं संयोजन रामकुमार तथा मनोज कुमार गोयल ने किया।उक्त समारोह में महानगर से रामस्वरूप शाहू, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,नंदलाल क्षितिज,ओमप्रकाश तिवारी,वरिष्ठ पत्रका...

नवकुंभ का 5 वां वार्षिकोत्सव एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

Image
नवकुंभ का 5 वां वार्षिकोत्सव एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न  श्रावस्ती  जनपद के गांव खड़इला मौजा कमलाभारी श्रावस्ती उत्तर प्रदेश की धरती पर विगत 25 दिसंबर 2025 को साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान जनपद बहराइच श्रावस्ती इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।उक्त समारोह नवकुंभ के 5वें वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया जिसका आयोजन साहित्य प्रेमी गजलकार भाई अकरम खान ने किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अशोक त्रिपाठी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार दुबे उपस्थित थे। नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के जनपद बहराइच श्रावस्ती इकाई द्वारा आयोजित कौमी एकता मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का खूबसूरत संचालन प्रमोद साधक एवं संयोजन इकाई अध्यक्ष कला गुरु, सचिव रामकरण मौर्य तथा सहयोग संस्था उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी ने किया। उपस्थित साहित्यकारों में जे पी मधुकर, राजकिशोर पांडे राही, बलरामपुर से रामकरण मौर्य, श्रावस्ती से शिवकुमार विश्वकर्मा कला गुरु, माहिर अली, अजित शुक्ला नूतन, मनोज तन...

काव्यसृजन दिल्ली इकाई एवं द पाॅमेडी शो के संयोजन में काव्यगोष्ठी संपन्न

Image
काव्यसृजन दिल्ली इकाई एवं द पाॅमेडी शो के संयोजन में काव्यगोष्ठी संपन्न  काव्यसृजन परिवार के दिल्ली इकाई द्वारा छतरपुर एक्सटेंशन में भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से काफी संख्या में कवि और श्रोतागण उपस्थित रहे। काव्यगोष्ठी मुंबई से पधारे कवि अंजनी कुमार द्विवेदी के अभिनंदन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नरेंद्र शर्मा ख़ामोश जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर तथा माँ सरस्वती के वंदना से हुई। पहले कवि के रूप में काशी से पधारे युवा कवि तथा चित्रकार हरिदर्शन सांख्य ने 'पता नहीं कितनी आंखों ने देखा है' जैसी हिमालय पर आधारित रचना पढ़कर हिमालय की यात्रा करवाने में सफल रहे जबकि एटा से पधारे कवि परमवीर सिंह जो पेशे से वैज्ञानिक भी हैं, ने अपनी रचना 'जहाँ से मिले तुम दुआ लीजिए' सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता के महफ़िल में एक से एक रचनाओं के बाद अगले कवि के रूप में यश शर्मा ने 'साँसें देने वाले जंगल, मत काटो ये प्यारे जंगल' सुनाकर लोगों को मनुष्य द्वारा किए कृत्य पर सोचने को मजबूर किया। कवि हरिनारायण जाट ...

संगठित हिंदू ही समर्थ एवं विकसित भारत का आधार : प्रदीप जोशी

Image
संगठित हिंदू ही समर्थ एवं विकसित भारत का आधार : प्रदीप जोशी जौनपुर। बदलापुर खंड के सरोखनपुर मंडल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी जी ने कहा कि भारत को शक्तिशाली और समर्थवान बनाने के लिए हिंदू समाज का संगठन एवं जागरण वर्तमान समय की आवश्यकता है। हिंदू समाज के जागरण के इस कार्य को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 1925 में प्रारंभ किया। इस वर्ष 2025 में संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूरे हुए है और इसी क्रम में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन का आयोजन पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने कहा कि भारत की गौरवशाली एवं वैभवशाली ज्ञान एवं संस्कृति परंपरा रही है। भारत वर्ष के अंदर महापुरुषों की एक लंबी परम्परा रही है, जिन्होंने समय समय पर हिंदू समाज का जागरण एवं संगठन का कार्य किया है । मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ समाज के अंदर परिवर्तन के लिए पांच आयाम पर कार्य करने का आग्रह कर रहा हैं। संघ पांच बातें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक...

अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद

Image
अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद भायंदर। मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच सेफ नगरसेवक कहे जाने वाले अशोक तिवारी और श्रीप्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह) ने आज नामांकन के पहले देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लिया। दोनों लोग लगातार तीन बार नगरसेवक रह चुके हैं। अशोक तिवारी ने जहां वार्ड क्रमांक 1 के लिए नामांकन किया, वहीं मुन्ना सिंह ने वार्ड क्रमांक 5 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन किया। अशोक तिवारी तीन बार लगातार नगरसेवक रहते हुए 8 साल तक परिवहन समिति के सदस्य रहे। कोरोना संकट काल में स्थाई समिति का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने सारे अधिकार तत्कालीन मनपा आयुक्त को इसलिए दे दिया था ताकि जनता को जल्द से जल्द बिना किसी रुकावट के हर संभव इलाज मिल सके। लोग आज भी उनके अच्छे कार्यों को याद करते हैं। मुन्ना सिंह भी लगातार चौथी बार जीत के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों में मुख्य रूप से रेलवे के समांतर बनाए गए...

BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला, मलाड पूर्व में कार्यरत रहे आदर्श शिक्षक रामचंद्र बद्रीप्रसाद यादव का आज शाला सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व आयकर आयुक्त जगपत यादव, उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे, पूर्व नगरसेवक राजपति यादव, अरविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, युवा समाजसेवी डॉ. शैलेश यादव, उद्योगपति भोला यादव, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जयसवाल, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में मुख्याध्यापक कैलाश सालवे,मुख्याध्यापक शिवशंकर तिवारी, पूर्व मुख्याध्यापिका फरीदा मुलानी ने कार्यक्रम मे...

*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग प्रयागराज जिला कार्यालय का दूसरा नंबर हुआ एलाट

Image
*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग प्रयागराज जिला कार्यालय का दूसरा नंबर हुआ एलाट 9454349400* रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग प्रयागराज यमुनानगर कार्यालय एवं पत्रकार जनसंपर्क कार्यालय  नारेन्द्र यादव नारीबारी,प्रयागराज जनपद के यमुनानगर क्षेत्र में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का कार्यालय कार्यरत है, जिसका उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सहयोग प्रदान करना है। आयोग पत्रकार हितों को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है और जरूरतमंद पत्रकारों को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध करा रहा है।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग प्रयागराज यमुनानगर कार्यालय का संपर्क सूत्र *9454349400* है। किसी भी प्रकार की पत्रकार सुरक्षा से संबंधित समस्या, उत्पीड़न, धमकी या अन्य गंभीर मामलों में पत्रकार इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।आयोग का कार्यालय प्रयागराज, जारी गौहानी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित है, जहां पत्रकार सीधे पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। कार्यालय में पत्रकारों की शिकायत...

अयोध्या महोत्सव में हरिओम तिवारी फोक अवॉर्ड से सम्मानित

Image
अयोध्या महोत्सव में हरिओम तिवारी फोक अवॉर्ड से सम्मानित लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं साँस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित अयोध्या महोत्सव में लगातार तीसरी बार लोकगायक हरिओम तिवारी को जौनपुर से सुप्रसिध्द अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी के हाथों फोक सिंगर का अवॉर्ड मिला। अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, सचिव नाहिद कैफ हैं। हरिओम तिवारी सुर संग्राम  सारेगामापा, सहित अन्य टीवी चैनल पर पवन सिंह मनोज तिवारी के साथ काम कर रहे हैं।

डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025

Image
डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित एनसीपीए (NCPA) में आज मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को उनके सामाजिक कार्य, सेवा भाव और निरंतर उपलब्धियों के लिए मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अत्यंत गरिमामयी वातावरण में देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के करकमलों से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदेव देवेंद्र ब्रह्मचारी , कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस सम्मान के लिए नामांकित किया। साथ ही उन्होंने राजेश वकील का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह ...

महासमर पर परिचर्चा संपन्न

Image
महासमर पर परिचर्चा संपन्न  अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान मुंबई, नरसिंह  के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट नालासोपारा एवं राजभाषा हिंदी विकास संस्थान मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में डाॅ. श्रीभगवान तिवारी द्वारा रचित ग्रंथ 'महासमर' पर परिचर्चा का आयोजन दुबे मेडिकल कॉलेज नालासोपारा के विशाल सभागार में हुआ। समारोह की अध्यक्षता श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री अनिल कुमार मिश्र ने की। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्री राम एवं हनुमान जी के चरित्र को  हृदयंगम करने की प्रेरणा दी। स्वागताध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दुबे जी ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण के लिए अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा महासमर के अद्भुत प्रसंगों के लिए डाॅ श्रीभगवान तिवारी की विलक्षण प्रतिभा को नमन किया। संस्था में नवागत सम्मान्य अतिथियों  पी एम आत्मनिर्भर भारत योजना के कार्याध्यक्ष श्री राम कुमार पाल, उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी को संस्था के पदाधिकारियों आचार्य रामव्यास, डाॅ.अवनीश सिंह, डाॅ.अशोक सिंह...

आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने महामहिम राज्यपाल राजस्थान को पुष्प गुच्छ से किया अभिनंदन

Image
आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने महामहिम राज्यपाल राजस्थान  को पुष्प गुच्छ से किया अभिनंदन  नई दिल्ली ( नोएडा  )  आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने महामहिम राज्यपाल- राजस्थान  को पुष्प गुच्छ प्रदान कर शाश्वत अभिनंदन ,वंदन और सादर नमन किया  राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्रद्धेय कलराज मिश्र जी के कर कमलों से धनबाद के लोकप्रिय साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ' चंदन'  द्वारा रचित चार काव्य संग्रह का विधिवत् " लोकार्पण व विमोचन "हुआ  !!  जिनमे आज़ादी के शहीदों को समर्पित " स्वर संग्राम " , " भारत के प्रतिभशाली कवि  " , " महाकुंभ " एवं " हे माँ शारदे  " आदि पुस्तकें महामहिम राज्यपाल महोदय को सप्रेम समर्पित कर आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया   !! महामहिम ने सभी पुस्तकों की सराहना की  !!  इस अवसर पर आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' इनके पुत्र अभिनव चंदन सिंह व पुत्र वधु तुलिका सिंह ने भी महामहिम का आशीर्वाद प्राप्त किया  !!  आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने बताया कि...

आज मनुष्य के पास सुविधाएं तो हैं पर सुख नहीं : स्वामी नारायणानन्द तीर्थ

Image
आज मनुष्य के पास सुविधाएं तो हैं पर सुख नहीं : स्वामी नारायणानन्द तीर्थ मुंबई। कांदिवली (पूर्व) स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मैदान में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस में आध्यात्मिक उत्साह चरम पर रहा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी महाराज के दिव्य एवं प्रभावशाली प्रवचनों ने हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर कर दिया। स्वामी जी ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश, बढ़ते तनाव, परिवारिक विघटन, मानसिक अवसाद तथा भौतिकता की अंधी दौड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मनुष्य के पास सुविधाएँ हैं, परंतु सुख नहीं; साधन हैं, पर साधना नहीं; उपलब्धियाँ हैं, पर आत्मशांति का अभाव है।" ऐसे में श्रीमद्भगवद्गीता मानवता के लिए संजीवनी है जो भटके मन को दिशा देती है और जीवन को संतुलन प्रदान करती है। श्रीमद् केवल धार्म नहीं, ज उपयोगी मार्गदर गीता विवेक, करुणा का श है — संघर्ष में देती है और महार अपने इस संसार में ज्ञान से बढ़कर कोई पवित्र वस्तु नहीं। आगे स्वामी जी बोले कि गीता व्यवहार का धर्म है, वाद-विवाद का नहीं। जिस दिन गीता का सार जीवन में उतर जाए, उसी ...

*तेरे औऱ भी पास.....!*

Image
*तेरे औऱ भी पास.....!* भगवन.....मानो या न मानो....! यह मेरे अफसोस का विषय है.... कि....चाटूकारिता के इस दौर में... ना मैं ही हो पाया किसी का खास ना ही कोई बन पाया....! मेरा अंधभक्त सा दास..... आप करो इस बात का विश्वास, कि डालता नहीं कोई भी मुझे घास... यह....अच्छा है या बुरा....? स्थिति जानने को....या फिर.... खुद की संतुष्टि को.... अक्सर ही....करता रहता हूँ...मैं टॉस रोजगार भी जो तुमने नवाज़ा....! उसमें भी अधिकार नहीं है मेरे पास जिधर घुमाता हूँ गरदन....! वहीं दिखता है ख़ुद का मान-मर्दन... किसी न किसी व्याकुल आत्मा का मुझे अक्सर होता है भास.... आघात भी उसका प्रबल है इतना कि तन में अब ना हड्डी बची है, ना शेष है कोई मांस..... कर्म कोई भी मेरे...अच्छे हों या बुरे.. नहीं आते किसी को रास.... सोचिए भगवन....आज के दौर में... कितना झेल रहा हूँ मैं त्रास....? एक तुम पर ही तो भरोसा था भगवन एक तुम ही तो रहे हमेशा मेंरे आस... रहना भी चाहा सदा ही तुम्हारे पास.. पर...मन अब होता जा रहा है उदास हर ओर दिखता है...अँधेरा ही अँधेरा कहीं नहीं दिखता मुझे...कोई प्रकाश पर....शिकायत भी नहीं है तुमसे......

अथर्वन फाउंडेशन द्वारा तुलसी दिवस पर, कुष्ठ रोग आश्रम में सेवा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

Image
अथर्वन फाउंडेशन द्वारा तुलसी दिवस पर, कुष्ठ रोग आश्रम में सेवा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम अथर्वन फाउंडेशन द्वारा आज करेला बाग, प्रयागराज स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में एक सेवा एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोहीता त्रिपाठी  और सोनिका अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सचिव कंचन मिश्रा, स्नेहलता, सुरेश तिवारी, हेमंत कुमार, नीलम भूषण, डॉ. अमिता गुप्ता एवं डॉ अर्चना मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा 5 पौधों का रोपण कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया गया। साथ ही, डॉ अलका श्रीवास्तव की ओर से 50 कंबलों का वितरण किया गया। आश्रम में निवासरत लोगों को पूड़ी एवं मिठाइयाँ भी वितरित की गईं। अथर्वन फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं वंचित वर्गों की सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मानवीय सं...

मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मिला पत्रकार मित्र पुरस्कार

Image
मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मिला पत्रकार मित्र पुरस्कार मुंबई। पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु का कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पत्रकार विकास परिषद (PVS) द्वारा इस वर्ष का पत्रकार मित्र पुरस्कार मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मालाड पश्चिम स्थित साई पॅलेस में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।  इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय, जाबांज अधिकारी समीर वानखेडे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अमरजीत मिश्रा, डॉ राधेश्याम तिवारी, विनोद मिश्रा,डीसीपी जाधव, सुनील कोली, वरिष्ठ पत्रकार सय्यद सलमान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, पंकज जायसवाल, रामसेवक पांडे, शिवपूजन पांडेय, अमर त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, रामविलास सिंह, महेश दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यों में सहयोग, संवाद तथा पारदर्शिता बनाए रखने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना आवश्यक है। उदयप्रताप सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में पत्रकारों के साथ निरंतर संवाद, सकारात्मक सहयोग और जनहित से जुड़े विष...

राजेश विक्रांत को लखनऊ में मिला राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान

Image
राजेश विक्रांत को लखनऊ में मिला राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान लखनऊ।  मुंबई के इतिहास, संस्कृति, कला व साहित्य पर निरंतर शोध, लेखन और दस्तावेज़ीकरण के लिए चर्चित वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत को  26 दिसंबर की संध्या लखनऊ के ऐतिहासिक राय उमानाथ बली सभागार, भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय परिसर, कैसरबाग में आयोजित एक  साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में “राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान- 2025” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक शाम राजू श्रीवास्तव के नाम” से अवधी के महानायक, फ़िल्म विकास निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव की स्मृति में अवधी विकास संस्थान ने किया था। जिसमें डॉ. हरि ओम (आईएएस)  साहित्यकार एवं गायक, चंद्र प्रकाश, पूर्व आईएएस एवं जस्टिस चन्द्र भूषण पाण्डेय ने आईपीएस आर के चतुर्वेदी, उद्योगपति मनीष वर्मा, रंगकर्मी जगमोहन रावत, एड वसीम सिद्दीकी, डॉ अजय चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सेठ, लोकगायिका डॉ कुसुम वर्मा आदि के साथ मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। संस्था अध्यक...

सनातन परंपरा में संकल्प का विशेष महत्व: स्वामी नारायणानन्द तीर्थ

Image
सनातन परंपरा में संकल्प का विशेष महत्व: स्वामी नारायणानन्द तीर्थ मुंबई। कांदिवली (पूर्व) में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ के तृतीय पावन दिवस पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी महाराज के प्रेरक प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और वैदिक चेतना से परिपूर्ण हो उठा। श्रद्धालुओं ने भागवत कथा के माध्यम से जीवन को सरल, सात्त्विक और सार्थक बनाने वाले संदेशों को आत्मसात किया। अपने सहज प्रवचन में स्वामी जी ने कहा कि सनातन परंपरा में संकल्प का विशेष महत्व है। बिना संकल्प के किया गया कर्म दिशाहीन हो जाता है। स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी ने कहा कि जब मन वासना और अहंकार से घिर जाता है, तब व्यक्ति उचित-अनुचित का भेद भूल जाता है।सत्संग के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वामी जी ने कहा कि संगति मनुष्य के जीवन को गढ़ती है। स्वामी जी ने कहा कि भागवत कथा और सत्संग मनुष्य को भोग से योग, अहंकार से सेवा और अशांति से शांति की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट जे. डी. सिंह, श्री राम मणि मिश्र, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री हरिश्चंद्र शुक्ल, प्रमोद दुबे, डॉ. दिनकर दुबे, संचि...

ब्राह्मण एकता मंच के सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य

Image
ब्राह्मण एकता मंच के सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य मुंबई। ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मालाड पश्चिम स्थित अस्पी आडिटोरियम मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। स्वामी कैलाशपुरी महाकाल बाबा, पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर,  सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा (डीआईजी सीआरपीएफ) और पूर्व कमिश्नर के.एस. मिश्र के आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ सागर त्रिपाठी (साहित्यकार), चंद्र किशोर शर्मा (पत्रकार लखनऊ), डॉ ओमप्रकाश दूबे (संस्थापक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज), पं.उमेश दूबे (भवन निर्माता), धर्मानुरागी रामदेव (मुन्ना पांडेय को ब्राह्मण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ करुणा शंकर उपाध्याय, समाजसेवी संजय मिश्रा, राममंदिर वैष्णव आश्रम के ट्रस्टी लक्ष्मण द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अमर मिश्र, विवान कारूलकर, पं. अभिषेक दूबे, एड् विपिन दूबे,  पटकथा लेखक बृजमोहन पांडेय, पं. हर्षित मिश्र, को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र या...

ब्राह्मण एकता मंच का सम्मान समारोह संपन्न

Image
ब्राह्मण एकता मंच का सम्मान समारोह संपन्न  मुंबई/मालाड ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मालाड पश्चिम स्थित अस्पी आडिटोरियम मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। स्वामी कैलाशपुरी महाकाल बाबा, पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर,  सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा (डीआईजी सीआरपीएफ) और पूर्व कमिश्नर के.एस. मिश्र के आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ सागर त्रिपाठी (साहित्यकार), चंद्र किशोर शर्मा (पत्रकार लखनऊ), डॉ ओमप्रकाश दूबे (संस्थापक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज), पं.उमेश दूबे (भवन निर्माता), धर्मानुरागी रामदेव (मुन्ना पांडेय को ब्राह्मण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ करुणा शंकर उपाध्याय, समाजसेवी संजय मिश्रा, राममंदिर वैष्णव आश्रम के ट्रस्टी लक्ष्मण द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अमर मिश्र, विवान कारूलकर, पं. अभिषेक दूबे, एड् विपिन दूबे,  पटकथा लेखक बृजमोहन पांडेय, पं. हर्षित मिश्र, को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र याज्ञि...

विश्व साहित्यकार - दृष्टिकोण और भूमिका मधुराज मधु वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और चिंतक

Image
विश्व साहित्यकार - दृष्टिकोण और भूमिका   मधुराज मधु  वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और चिंतक विश्व साहित्यकार किसी जाति विशेष, धर्म विशेष और राजनीतिक दल विशेष का पक्षधर नहीं बल्कि वह सत्य, निष्पक्ष न्याय, अहिंसा, मानवता समानता, एकता, सद्‌भावना, जन विकास, राष्ट्र विकास, विश्वविकास तथा विश्व शांति का अग्रदूत होता है। उसकी सर्जना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है, मगर उस स्वतंत्रता की अपनी मर्यादा होती है और अपनी गरिमा होती है। उसके मानस में स्वयं के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व समाज के लिए चिंतन होता है। विश्व साहित्यकार मानवीय संस्कृति का अनुरागी है तो अमानवीय अपसंस्कृति का विरोधी भी है। मानवता, अहिंसा, शांति और प्रेम के प्रति उद्‌गार, मगर घृणा, दमन अशांति और कट्टरवाद के खिलाफ बगावत। सिद्धांतों से समझौता नहीं। घुटने टेकने की आदत नहीं ।।  सर्व धर्म सम भाव की भावना। जन-जन में एकता की कामना ।। विश्व साहित्यकार का अलौकिक रहस्यवाद से सरोकार नहीं, बल्कि लौकिक यथार्थ से सरोकार होता है। उसकी साहित्यिक सर्जना का विषय अतीत या मविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान होता है, जिसमें एक ...

*वैष्णवी कन्हैया प्रजापति बॉल रेस में जीता गोल्ड मेडल*

Image
*वैष्णवी कन्हैया प्रजापति बॉल रेस में जीता गोल्ड मेडल* मुंबई, 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को कर्मवीर भाउराव पाटील इंग्लिश स्कूल प्रतिक्षा नगर सायन मुंबई में हो रहे दो दिवसीय बाल रेस प्रतियोगिता में वैष्णवी कन्हैया प्रजापति 6 वर्ष की होनहार बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने समाज ग्राम और देश का नाम रोशन किया है  वैष्णवी कन्हैया प्रजापति ग्राम सभा अमवार, पोस्ट लेवरुआ  बजरंग नगर जौनपुर उत्तर प्रदेश की निवासी है सायन कोलीवाडा मुंबई में रहकर अपना पठन-पाठन कर रही है शिक्षा में अति उत्तम नंबर लाने के साथ-साथ खेल कूद जगत में भी अपने अच्छे प्रदर्शन से स्कूल के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं की प्रिय शांत स्वभाव छात्रा के रूप में जानी जाती है वैष्णवी के पिता कन्हैया प्रजापति माता वंदना प्रजापति, सायन मुंबई में रहकर टेलरिंग का काम करते हुए बच्चों के पढ़ाई में भरपूर सहयोग करते है।

वरिष्ठ समाजसेवी भामाशाह पारस चपलोत को मिला 'अटल सम्मान'

Image
वरिष्ठ समाजसेवी भामाशाह पारस चपलोत को मिला 'अटल सम्मान' नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में द्वादशभरा-ट्रीय 'अटल सम्मान समारोह' व प्रसिद्ध संगीतमय अटल गाथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई ने संगीतमय अटल गाथा का आयोजन कर लोगों का दिल जीत लिया, उन्होनें अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को उनकी कविताओं और स्मृतियों का संगीतमय पाठ कर लोगों का खूब मन मोहा। इस अवसर पर विशेष रूप से अटलजी के विशिष्ट सहयोगी पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण जटिया की प्रमुख उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जीवदया प्रेमी, समाजसेवी तथा देश-विदेश में कारोबार का डंका बजाने वाले पारस चपलोत को 'अटल सम्मान' से विभूषित किया। अटल सम्मान समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक सांसद मनोज तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री रेख...

श्रीमती कुसुम लता एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरित

Image
श्रीमती कुसुम लता एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरित  जौनपुर । भीषण ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीमती कुसुम लता एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को थानागद्दी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय, विकलांग, विधवा एवं वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कंबल वितरण अमरदेव पाठक के कर-कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना रहा। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ट्रस्ट की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे। विशेष रूप से श्री लाल जी शुक्ला (पूर्व प्रधान, थाना गद्दी), श्री प्रभाकर मिश्रा (पूर्व प्रधानाध्यापक, थाना गद्दी) एवं पत्रकार श्री अमित सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी उपस्थित लोगों ने इस नेक पहल की सर...

पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आयोजित नमो सम्मान यात्रा सम्पन्न

Image
पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आयोजित नमो सम्मान यात्रा सम्पन्न भायंदर। पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आयोजित नमो सम्मान यात्रा आज मीरा भायंदर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। यह यात्रा शांतिनगर हाई स्कूल से प्रारंभ होकर अय्यप्पा मंदिर होते हुए मेजर कौस्तुभ राणे स्मारक (मीरा रोड स्टेशन) तक निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषकर महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। रैली में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कई महिलाएं सनातनी वेशभूषा में शामिल हुईं, वहीं डॉक्टर, आर्मी, एयरफोर्स एवं पुलिस यूनिफॉर्म थीम में महिलाओं की उपस्थिति ने रैली को विशेष पहचान दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिरूप विकास महंते प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिरूप रंजीत राधा कृष्ण मूर्ति तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी के प्रतिरूप ...