महासमर पर परिचर्चा संपन्न

महासमर पर परिचर्चा संपन्न 
अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान मुंबई, नरसिंह  के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट नालासोपारा एवं राजभाषा हिंदी विकास संस्थान मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में डाॅ. श्रीभगवान तिवारी द्वारा रचित ग्रंथ 'महासमर' पर परिचर्चा का आयोजन दुबे मेडिकल कॉलेज नालासोपारा के विशाल सभागार में हुआ। समारोह की अध्यक्षता श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री अनिल कुमार मिश्र ने की। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्री राम एवं हनुमान जी के चरित्र को  हृदयंगम करने की प्रेरणा दी। स्वागताध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दुबे जी ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण के लिए अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा महासमर के अद्भुत प्रसंगों के लिए डाॅ श्रीभगवान तिवारी की विलक्षण प्रतिभा को नमन किया। संस्था में नवागत सम्मान्य अतिथियों  पी एम आत्मनिर्भर भारत योजना के कार्याध्यक्ष श्री राम कुमार पाल, उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी को संस्था के पदाधिकारियों आचार्य रामव्यास, डाॅ.अवनीश सिंह, डाॅ.अशोक सिंह  चौहान आदि ने सम्मानित किया। विशेष अतिथियों में संतोष मिश्र, राजेश पाल, रमेश राय को रूपा तिवारी, नेहा पाण्डेय, कवि राजेश अल्हड़, डाॅ चंद्रभूषण शुक्ल, विकास पाण्डेय ने सम्मानित किया। पाल साहब ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में मंदिर एवं संस्कृत महाविद्यालय के लिए भूदान के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा दहाणू में मंदिर एवं संस्कृत विद्यालय हेतु एक एकड़ जगह देने की घोषणा की। उत्तर भारतीय संघ मुंबई के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने समाज के बहुचर्चित महानुभावों को जोड़कर पूर्ण सहयोग की घोषणा की। युवा भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे ने ३६५ दिन कभी भी कहीं भी सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि राजपुताना समाज के धुरंधर जन सेवक ददन सिंह ने हर प्रकार से योगदान का वचन दिया। आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने सरस्वती वंदना, स्वागत, गुरुवर तिवारी जी का परिचय देते हुए रावण की कर्तव्य निष्ठा को प्रस्तुत किया। डाॅ अशोक सिंह चौहान ने कैकेयी का वरदान, आचार्य आशुतोष मिश्र ने राम- रावण, धनंजय चौबे ने राम रावण युद्ध, इंदिरा पाण्डेय ने सीता जी गया में, श्रेया दुबे ने कोप भवन, विजय पाण्डेय जी ने रंग में भंग तथा आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी ने दशराज्ञ आदि महासमर के अद्भुत प्रसंगों को प्रस्तुत किया। उत्तराखंड से पधारीं समारोह में अकस्मात उपस्थित होकर किन्नर महामण्डलेश्वर हेमांगी सखी ने समा बांध दिया, डाॅ ओमप्रकाश दुबे, अमित दुबे, देवेन्द्र तिवारी आचार्य रामव्यास ने उनका जोरदार स्वागत किया।अतिथियों ने माल्यार्पण, ज्योति पूजन एवं वीरेन्द्र जी ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया। मेडिकल कॉलेज के व्याख्याता आचार्य आशुतोष जी ने संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न किया। डाॅ तिवारी जी ने समारोह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। राष्ट्रगान एवं अल्पाहार के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न