अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद

अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद
भायंदर। मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच सेफ नगरसेवक कहे जाने वाले अशोक तिवारी और श्रीप्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह) ने आज नामांकन के पहले देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लिया। दोनों लोग लगातार तीन बार नगरसेवक रह चुके हैं। अशोक तिवारी ने जहां वार्ड क्रमांक 1 के लिए नामांकन किया, वहीं मुन्ना सिंह ने वार्ड क्रमांक 5 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन किया। अशोक तिवारी तीन बार लगातार नगरसेवक रहते हुए 8 साल तक परिवहन समिति के सदस्य रहे। कोरोना संकट काल में स्थाई समिति का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने सारे अधिकार तत्कालीन मनपा आयुक्त को इसलिए दे दिया था ताकि जनता को जल्द से जल्द बिना किसी रुकावट के हर संभव इलाज मिल सके। लोग आज भी उनके अच्छे कार्यों को याद करते हैं। मुन्ना सिंह भी लगातार चौथी बार जीत के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों में मुख्य रूप से रेलवे के समांतर बनाए गए नाले (कलवट) को लोग आज भी याद करते हैं, जिसके कारण भायंदर पूर्व में रहने वाले लोगों को जल जमाव की गंभीर समस्या से निजात मिली। लल्लन तिवारी ने दोनों लोगों को आशीर्वाद देते हुए  शुभकामनाएं दी ।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न