Posts

Showing posts from September, 2025

देता प्रकाश दीप भी जल कर के रात भर।।*---------- मुक्तककार गिरीश कुमार गिरीश*

Image
देता प्रकाश दीप भी जल कर के रात भर।। *---------- मुक्तककार गिरीश कुमार गिरीश* विश्राम करता सूरज ढ़ल कर के रात भर।।  चन्दा के साथ चांदनी चल कर के रात भर।।  कहता नहीं है दर्द किसी से कभी गिरीश- देता प्रकाश दीप भी जल कर के रात भर।। अल्पज्ञ हैं नहीं है ज्ञान विधि विधान का।।  अपमान कर रहे हैं मूर्ख संविधान का।। वीरों की ये धरती है साहस है शौर्य भी- गुणगान विश्व करता है भारत महान का।। पग में बंधा बजता रहूँ छागल नहीं हूँ मैं।।  तन मे विंधे हैं तीर यूँ घायल नहीं हूँ मैं।।  करता हूँ अपने मन का कहता नहीं कभी- पागल करार कर दिये पागल नहीं हूँ मैं।। मुश्किल है लगाना कठिन अंदाज आज कल।।  कब और कहाँ किस पे गिरे गाज़ आज कल।।  बदला हुआ है तेवर बच कर के जरा रहना- सत्ता का बहुत गर्म है मिज़ाज आज कल।। कुछ लोग हैं जो आते नहीं बाज आज कल।।  नीलाम कर दिये  हैं शर्म लाज आज कल।।  गुमराह करने निकले हैं जनता को देश की- बदला हुआ है जीने का अंदाज़ आज कल।। रीति बदली रिवाज बदला है।।  है नया युग समाज बदला है।।  उफनी नदियाँ हैं चीखते पर्वत- बादलों का...

राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ दो सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले

Image
राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ दो सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले  छत्तीसगढ़ राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा,प्रदेश महा मंत्री मुकुन्द केशव उपाध्याय,प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे दो सूत्रीय बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया पुरस्कृत संघ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने माननीय मंत्री जो को बताया कि पुरस्कृत शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष किया जावे। पुरस्कृत शिक्षकों को आउट ऑफ टर्न (पारी बाहर) पदोन्नति दिया जावे। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने आगे बताया कि मध्यप्रदेश में इस प्रकार की सुविधा बहुत पहले से दिया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ में भी यह लाभ दिया जाता है तो इसमे किसी भी प्रकार की छत्तीसगढ़ शासन को वित्तीय भार नही आएगा। प्रदेश महामंत्री मुकुन्द उपाध्याय ने कहा शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष 05 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के कारण महामहि...

*पुरेना के बच्चों ने गणेश बनाकर मिट्टी कला का प्रदर्शन किया*

Image
*पुरेना के बच्चों ने गणेश बनाकर मिट्टी कला का प्रदर्शन किया* छुईखदान_शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा के मार्ग दर्शन में बस्ता मुक्त शनिवार को कुछ बच्चों ने मिट्टी से गणेश बनाए और कुछ बच्चों ने कागज पर गणेश का चित्र बनाकर विभिन्न रंगों से सजाकर अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया गणेश रखने की प्राचीन ऐतिहासिक पारंपरिक बातों को बताया गया वेद व्यास और गणेश जी की कहानी को बताया गया कि महाभारत लेखन में गणेश जी की क्या भूमिका रही है वेद व्यास जी बोलते गए हैं गणेश जी 10 दिन तक लिखते रहे उनके शरीर का तापमान अधिक होने पर मिट्टी लगाया गया उसे नदी के जल में स्नान कराया गया आदि आजादी की लड़ाई के समय बाल गंगाधर तिलक द्वारा महाराष्ट्र से कैसे शुरुवात किया गया गणेश पक्ष की आड़ में क्रांतिकारियों की बात आम जनता तक कैसे पहुंचाया जाता था जन मानस को कैसे प्रेरित किया जाए आदि उसे संक्षिप्त रूप में बताया गया दूसरी तरफ आज बदलते स्वरूप में भक्ति भावना कम हो रहा है डी...

" महाकवि के चरणों में क्या भेंट करूं?"

Image
" महाकवि के चरणों में क्या भेंट करूं?" जौनपुर की काव्यधारा को आगे बढ़ाने वालों में तथा छायावादोत्तर गीतिधारा के भाववादी गीतकार साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह 'क्षेम' हिंदी काव्य के सशक्त स्तम्भ हैं । आपके गीतों और कविताओं में शब्दों का ऐसा प्रवाह है जिसके आचमन या स्नान से हिंदी साहित्य प्रेमियों को  तृप्ति मिलती है। अपने काव्य में नायिकाओं का ऐसा चित्रण किया है कि पढ़ने के बाद मन रसमय हो जाता है। आपके गीत जनमानस कें होंठों पर आज भी थिरकते हैं , इसलिए  "कंठहार" रूप में समादृत हैं। श्रीमती रमापति देवी -श्री लक्ष्मीशंकर सिंह की दूसरी संतान  डॉ.साहब  का जन्म बसारतपुर, जौनपुर में 02 सितंबर 1922 ई. को हुआ । स्वयं क्षेम के शब्दों में - "कल्पना कीजिए ऐसे कुमार किशोर की जो ग्राम्य परिवेश के एक मध्य वित्तीय में उत्पन्न हुआ हो,जिसे ग्रामीण प्रकृति लोक  और कृषि कर्मी संस्कारों में एक करुणालु भावुक माॅं और सामान्य शिक्षित किंतु परम्परागत मूल्य व्यवस्था का एक गृहस्थ संत पिता मिला हो,जिसको माता के स्नेह दुलार और अश्रु हास में पिता के मुखर व्यक्तित्व की ...

श्री एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज ने पूरा किया शानदार 15 साल

Image
श्री एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज ने पूरा किया शानदार 15 साल भायंदर । देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एल आर तिवारी कॉलेज ने आज शानदार 15 साल पूरा किया। वर्ष 2010 में लल्लन तिवारी ने मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चे भी इंजीनियर बन सके, इस सोच के साथ मीरा रोड में इस कॉलेज की स्थापना की। कॉलेज लगातार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कॉलेज से पढ़े हुए विद्यार्थी विदेशों में भी बड़े पदों पर काम कर रहे हैं। कॉलेज के 15 साल पूरा होने पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी तथा सचिव राहुल तिवारी ने कॉलेज के सभी सहायक प्रोफेसर का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी। लल्लन तिवारी ने कहा कि यह कॉलेज के सभी स्टाफ की मेहनत और कर्तव्य का प्रतिफल है कि कॉलेज की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।  इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर जैनब मिजवान, सौम्या फिलिप, डॉ करुणा भोले, डॉ प्रवीण जांगिड़, रीना कोठारी तथा डॉ उषा बाग के अलावा प्रबंधक देवासीश साहा, प्रशासक प्रमुख श्रीदेवी एमएन, निदेशक डॉ मयूर दुबे, आरजीएस जूनियर कॉलेज प्रमुख विकास तिवारी तथा सुशील कुमार सिंह उप...

भाजपा नेता राजकुमार मिश्रा के घर पर स्थापित बप्पा का दर्शन करने पहुंचे गणमान्य

Image
भाजपा नेता राजकुमार मिश्रा के घर पर स्थापित बप्पा का दर्शन करने पहुंचे गणमान्य भायंदर। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी युवा भाजपा नेता एडवोकेट राजकुमार मिश्रा के घोड़देव गांव स्थित न्यू साई चरण परिसर स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए समाज और राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों का आगमन हुआ। बप्पा का दर्शन करने वाले प्रमुख लोगों में राहुल एजुकेशन के  चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे, विधायक नरेंद्र मेहता, राहुल तिवारी, जौनपुर के भाजपा नेता अजय दुबे उर्फ अज्जू भईया, भाजपा नेता विनोद मिश्रा, उप महापौर हसमुख गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, समाजसेवी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अरविंद उपाध्याय , मंडल अध्यक्ष  रथीन दत्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे, नगरसेवक मनोज दुबे, एडवोकेट डीके पांडे, बृजेश तिवारी, उद्योगपति नितिन तिवारी, महेश म्हात्रे, चंद्रकांत मोदी, उमेश यादव, कैलाश यादव,पूर्व नगरसेवक हंसूकुमार पांडेय, राहुल दुबे, योगिता शर्मा, प...

मंगल कुंज में स्थापित गणपति बप्पा का संजय शाह ने लिया आशीर्वाद

Image
मंगल कुंज में स्थापित गणपति बप्पा का संजय शाह ने लिया आशीर्वाद मुंबई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता मंगल कुंज के भगवान श्री गणेशजी के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट किया गया। इस शुभ अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा ज्वेल मेकर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, प्रवीण सी. शाह, यश प्रवीण शाह, कियान यश शाह, अल्पा संजय शाह, शोभना बेन प्रवीण  शाह एवं झरना यश शाह ने भक्तिभाव से मंगल कुंज के राजा श्री गणपति बाप्पा के दर्शन किए, आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की गई कि वे समस्त विघ्नों का नाश करें, जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें तथा घर-आंगन में सदैव ज्ञान, भक्ति और शांति का दीप प्रज्वलित रहे।

गणपति बप्पा के दरबार में जमीं कवियों की महफिल

Image
गणपति बप्पा के दरबार में जमीं कवियों की महफिल भायंदर। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में चल रहे गणेशोत्सव के बीच 31 अगस्त की शाम को कृष्णा क्लासेस के संचालक प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा के जेसल पार्क स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा के सामने एक दर्जन से अधिक कवियों ने काव्य पाठ किया। पूरी तरह से धार्मिक वातावरण में आयोजित काव्य गोष्ठी में सभी कवियों ने अपनी-अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से गणेश वंदना की। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्रा ने की। काव्य पाठ करने वाले कवियों में डॉ कृपाशंकर मिश्रा, डॉ उमेश चंद्र शुक्ला, डॉ मुरलीधर पांडे, मारकंडे त्रिपाठी, अवधेश विश्वकर्मा, उपेंद्र पांडे, पंडित राम व्यास ,अमर द्विवेदी, अजीत सिंह, माताकृपाल उपाध्याय, शिवपूजन सिंह आदि का समावेश रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम शर्मा राम भवन त्रिपाठी, इंद्रभान सिंह दिनेश दुबे, सुशील त्रिपाठी, समाजसेवी अशोक मिश्रा राम कथा पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंत में ओंकार नाथ मिश्रा और श्रीमती रीता मिश्रा ने समस्त लोगों के...

कल्याण में डॉ विजय पंडित की अध्यक्षता में हुआ कवि सम्मेलन मुशायरा

Image
कल्याण में डॉ विजय पंडित की अध्यक्षता में हुआ कवि सम्मेलन मुशायरा कल्याण।  उत्तर भारतीय समाजेज एज्युकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से आयोजित कवि सम्मेलन- मुशायरा डॉ. विजय पंडित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कल्याण के अग्रवाल कॉलेज के आडिटोरियम में एक विराट कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजित किया गया, जिसमे सैकड़ो समाज बन्धुओं ने उपस्थित रहकर इस आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ कवियत्री लता हया का विशेष सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन का  मंच संचालन सुरेश मिश्रा ने किया। डॉ. विजय पंडित, सुश्री लता हया, डॉ.लक्ष्मण शर्मा 'वाहिद', अफसर दखनी, करीम सिद्धार्थनगरी, डॉ. मनीष मिश्रा ने समयोचित काव्य पाठ करके श्रोताओं का मनमोह लिया। इस अवसर पर विश्वनाथ नन्हे दूबे, मुरलीधर तिवारी, शिवशंकर पांडेय, रामजीत तिवारी, डॉ गिरीश लटके, दीपक अग्रवाल, अज़हर काज़ी, डॉ साद काज़ी, प्रो.अतुल पांडेय, काज़िम कांबले, प्रिया शर्मा, बाबा सिंह आदि मान्यवरों का सम्मान किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में हृदय पंडित, श्रीचन्द केसवानी, विजय त्रिपाठी, वीरेंद्र (बाबा) पंडित आदि निमंत्रकों ने विशेष परिश्रम ...