*7 अक्तूवर को होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह**देश विदेश की 21 प्रतिभाओं को मिलेगा केतकी व गोमती सम्मान 2025*

*7 अक्तूवर को होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह*
*देश विदेश की 21 प्रतिभाओं को मिलेगा केतकी व गोमती सम्मान 2025*

*दि ग्राम टुडे दिल्ली विकास मिश्र*

मोहम्मदी खीरी ,उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्वे मोहम्मदी में कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद जो भारत की प्रतिष्ठित संस्था है के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।इसमें शामिल प्रतिनिधियों को क्रमशः केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025 (महिला) व गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष) को प्रदान किया जाता है विगत 3 वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।नवोदित से वरिष्ठ तक सभी चयनित को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।संस्था के अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे देश से चयन किया गया है। इस वर्ष कार्यक्रम प्रो.सुदीप कुमार की स्मृति में आयोजित है जो कथाकुंज के संरक्षक थे उनकी पत्नी नीमा पंत संस्था की ब्रांड एंबेसडर है।सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में देश के विभिन्न प्रान्तों से राधा गुप्ता *राधिका* मीनू वर्मा,आरती झा, डॉ सुरभि सिंह, डॉ रीमा सिन्हा,
रंजना डोगरा, संध्या त्रिपाठी,शिप्रा ज्ञानेंद्र सिंह, शालिनी ओझा,मीनू कुमार,मीनू वर्मा,सारिका सरल,इति शिवहरे, आकृति विज्ञा अर्पण,रानी गुप्ता,सुरभि सिंह,श्वेता सुरभि,रीमा सिन्हा,प्रीतम झा,के पी सिंह,नीरज वर्मा, विकास मिश्र,पंकज शर्मा, मणि अग्रवाल व वर्जिनिया से मंजू श्रीवास्तव व केन्या से अंजली बजाज आदि नाम है। कार्यक्रम के आयोजक एवं कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी कवि गोविंद ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।जिनकी स्मृति में ये कार्यक्रम है प्रो सुदीप कुमार की धर्म पत्नी नीमा पंत जो इस संस्था की ब्रांड एंबेसडर है वो भी शामिल होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा राज पूर्व कृषि राज्य मंत्री,लोकेंद्र प्रताप सिंह सभापति (राज्यमंत्री),पंचायती  राज समिति उतर प्रदेश,संदीप मेहरोत्रा,चेयरमैन नगर पालिका परिषद भी शामिल हो रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न