ज्ञान प्रकाश सिंह को जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा समरस फाउंडेशन

ज्ञान प्रकाश सिंह को जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा समरस फाउंडेशन
जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात समाजसेवी तथा उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं को देखते हुए जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस संदर्भ में संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने आज गोधना जौनपुर स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ सामना के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे तथा आध्यात्मिक गुरु आचार्य विनीत तिवारी उपस्थित रहे। शिवपूजन पांडे ने बताया कि महाराष्ट्र के साथ-साथ जौनपुर जनपद में ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा की जा रही निस्वार्थ सामाजिक सेवाओं को देखते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों की सहमति पर, इस वर्ष उन्हें जौनपुर गौरव सम्मान प्रदान करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक भव्य समारोह का आयोजन कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता