बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा चल रहा अनवरत देवी जागरण

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा चल रहा अनवरत देवी जागरण 
ठाणे 
साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति को समर्पित न्यास बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट कल्याण पश्चिम,ठाणे द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितम्बर  2025 से अनवरत 1 अक्टूबर तक देवी जागरण के रुप में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह एवं संस्था सचिव श्रीमती सत्यभामा सिंह जिया के आयोजन संयोजन में भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें अब तक वरिष्ठ कवि प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय,वरिष्ठ गज़लकार रमेश कँवल,सुश्री पल्ल्वी रानी,कवयित्री मीनू झा,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,रंजना लता,नीतू सिंह, डॉ दिनेश कुमार,रामप्यारे सिंह रघुवंशी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,प्रज्ञा तिवारी,राधा शुक्ला, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, डॉ उमेश चंद्र शुक्ला, कुसुम तिवारी, कीर्ति पांडे, डॉक्टर शशि जायसवाल, नीतू सिंह,जागृति सिन्हा, श्रीमती मधु स्वामी गाजियाबाद,आशा दिनकर आश दिल्ली,कविता पंत,कविता ए झा नवी मुंबई,आलोक वाराणसी,डॉ गीता विश्वकर्मा नेह कोरबा छत्तीसगढ़ आदि की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मां के भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार 26 सितंबर को मधु स्वामी के संचालन में बहुत ही शानदार छंदों और गीतों से सजी आराधना की गई। आशा दिनकर ने स्त्री विमर्श पर अत्याचार बंद करो पढ़ी,गीता विश्वकर्मा शैल छंद में मां की आराधना की दुर्गा है काल रात्रि। कविता पंत द्वारा हिंदी में गरभा गीत मंत्र मुग्ध कर दिया। मधु स्वामी ने बहुत घबराई हूँ माँ थाम लो मेरा हाथ।संस्थापक के जन्मदिन पर भी सभी बहनों ने अपना आशीर्वाद दिया। पूर्व आयोजित काव्य गोष्ठी का सफल एवं शानदार संचालन संस्था सचिव सुश्री सत्यभामा ने किया तथा संस्था अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न