गांधी जयंती एवं हिन्दी पत्रिका सम्राट इंफॉर्मेशन के वार्षिक उत्सव पर कवि सम्मेलन

गांधी जयंती एवं हिन्दी पत्रिका सम्राट इंफॉर्मेशन के वार्षिक उत्सव पर कवि सम्मेलन
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 के अनुसार, हिंदी भाषा के प्रसार और विकास को बढ़ावा देना राष्ट्र का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य के तहत, *सम्राट इंफॉर्मेशन* , हमारी हिंदी पत्रिका, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह वैश्विक महत्व की भाषा भी है, जो संचार, शिक्षा, व्यापार और कूटनीति के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसी पहल के अंतर्गत, हमने *दशहरा* , *गांधी जयंती* और हिंदी पत्रिका *सम्राट इनफार्मेशन* की स्थापना दिवस  के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 को मैसूर ऑडिटोरियम, 393, भाऊदाजी रोड, माटुंगा (पूर्व), मुंबई – 400019 में शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे बजे तक आयोजित किया जाएगा।

सम्राट इंफॉर्मेशन आपको एवं आपके परिवार को इस विशेष साहित्यिक आयोजन में आमंत्रित करता है । आपकी गरिमामयी उपस्थिति का हार्दिक अनुरोध करता है।

हमें विश्वास है कि आप अपनी उपस्थिति से हमारा गौरव बढ़ाएंगे।

सादर,

राजेंद्र पांडेय          सुरेश मिश्र 
प्रधान संपादक           संपादक 

(कार्यक्रम के पश्चात हमारे साथ रात्रिभोज में शामिल होकर हमें अनुग्रहीत करें हम सब आपकी प्रतीक्षा करेंगे)

मो. 9869141831
     8779502572

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन