भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने गाए मुकेश मासूम के गीत

भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने गाए मुकेश मासूम के गीत
मुंबई। सुप्रसिद्ध फ़िल्मी लेखक और गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने पद्मश्री अनूप जलोटा को अध्यात्म के आकाश पर चमकता हुआ सितारा बताया। उन्होंने कहा कि अनूप जलोटा जी सुरों के सम्राट हैँ। उनकी आवाज अलौकिक और अंदाज़ अद्भुत हैँ। मुकेश कुमार मासूम ने सिनेविस्टा कम्पनी के लिए 14 अध्यात्मिक एपिसोड लिखे हैं। जिनमें 6 गीत भी शामिल हैँ।
भजन सम्राट के नाम से विख्यात पद्मश्री अनूप जलोटा ने ये गीत गाये हैँ तथा उन पर ही फिल्माया गया हैँ।
इसके अलावा अनूप जलोटा ने मुकेश कुमार मासूम का लिखा एक धार्मिक गीत भी गाया है जिसके संगीतकार हैँ आज़म अली मुकर्रम। अनूप जलोटा और लवनीता ने इस गीत को गाया है।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि अनूप जी जितने बड़े सिंगर हैँ उससे भी अच्छे इंसान हैँ। 
वे हमेशा दूसरों की सहायता करते हैँ।
वे हजारों सुपर हिट भजन और ग़ज़ल गाकर देश - विदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैँ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता