महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास,मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ देने की घोषणा

महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास,
मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ देने की घोषणा 

मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों बाढ़ की भीषण प्राकृतिक आपदा आई हुई है। इस आपदा पीड़ितों की मदद के लिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास ने मुख्यमंत्री सहायक कोष के लिए 10 करोड़ रुपए की निधि देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने दी है। आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आई हुई है। महाराष्ट्र सरकार इस आपदा से त्रस्त लोगों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास द्वारा भी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भगवान सिद्धिविनायक के श्री चरणों में विनती है कि वे कृपा करें और महाराष्ट्र जल्द से जल्द इस संकट से बाहर आकर विकास पथ पर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना मानवीय कर्तव्य है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता