*विकास मिश्र को मिलेगा गोमती साहित्य सम्मान 2025*

*विकास मिश्र को मिलेगा गोमती साहित्य सम्मान 2025*
*दिल्ली संस्कार न्यूज*
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बे मोहम्मदी में कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद जो भारत की प्रतिष्ठित संस्था है के द्वारा ,अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्तूवर को आयोजित किया जायेगा।इसमे शामिल साहित्यकारों को क्रमशः केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025 (महिला) व गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष) को प्रदान किया जाता है।विगत 3 वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
श्रीमती कृष्णा राज पूर्व कृषि राज्य मंत्री शामिल होगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में 
श्री लोकेंद्र प्रताप सिंह सभापति(राज्यमंत्री) एवं 
पंचायती राज समिति यूपी एवं
संदीप मेहरोत्रा,चेयरमैन नगर पालिका परिषद शामिल होगे।नवोदित से वरिष्ठ तक सभी चयनित को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे देश से चयन किया गया है।कार्यक्रम में विदेश से भी एक प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की संभावना है।इस वर्ष कार्यक्रम प्रो.सुदीप कुमार जो पी जी आई में प्रोफेसर थे उनकी स्मृति में आयोजित है जो कथाकुंज के संरक्षक थे। अभी प्रो. सुदीप कुमार की धर्म पत्नी डॉ नीमा पंत जी जो कथा कुंज साहित्य परिषद की ब्रांड एंबेसडर भी है।।पुरुषों में गोमती सम्मान से सम्मानित होने वाले कवियों में विकास मिश्र ग्राम नटोली कलां ब्लॉक कूरेभार,सुल्तानपुर यूपी के निवासी है।वह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कार्यरत हैं।पूर्व में वो राम राजी डिग्री कॉलेज वैदहा में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर थे, उससे पहले वह शास्त्री बाल विद्या मंदिर मोतीगंज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता थे।सुदनापुर बाजार में आकाश कोचिंग सेंटर के प्रबंधक भी रहे है। शांती देवी बाल शिक्षण संस्थान बरचवल कूरेभार के उप प्रबंधक भी रह चुके है। शिक्षा विभाग से उनका और उनके परिवार का पुराना नाता है।अंग्रेजी विषय और राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट विकास मिश्र को कविता और लेखन में विशेष रुचि है क्योंकि पिता जी भी मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में सहायक अध्यापक रहे है।पिछले चार वर्षों से विकास मिश्र कविताएं भी लिखते है। विकास मिश्र अनेक साहित्यिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है।अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई जिसके वह सचिव एवं प्रवक्ता है।वह पत्रकारिता से भी जुड़े है। दि ग्राम टुडे हिंदी दैनिक समाचार पत्र में उप संपादक और संस्कार न्यूज में भी वह रेजिडेंट संपादक है।कविता लेखन के साथ वह मंचों पर अच्छा संचालन भी करते है। गोमती साहित्य सम्मान 2025 के लिए चयनित होने पर विकास मिश्र ने कहा कि मै इसके लिए अपनी माता शांती देवी और पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद मिश्र,अपने चाचा शेष नारायण मिश्र,अपने साहित्यिक प्रेरणास्रोत श्री पवन कुमार पाण्डेय जी और बहन किरन पाण्डेय और अपनी संस्था अखिल भारतीय काव्य मंच के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी द्विवेदी को देना चाहता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न