शुभ अवसर को प्रकृति से जोड़ना न केवल वातावरण को समृद्ध करता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी स्वस्थ और संतुलित बनाता है : डा० रश्मि भार्गव

शुभ अवसर को प्रकृति से जोड़ना न केवल वातावरण को समृद्ध करता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी स्वस्थ और संतुलित बनाता है : डा० रश्मि भार्गव 
प्रयागराज। गुरुवार को अथर्वन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव का जन्मदिन पर बमरौली स्थित फार्म हाउस पर प्रकृति के बीच मनाया गया। इस अवसर पर अथर्वन परिवार का स्वागत डॉ. समीर भार्गव एवं उनकी माता डॉ. सरिता भार्गव द्वारा आत्मीयता के साथ किया गया। संस्था सदस्यों ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुर्लभ प्रजातियों के पौधे डा.रश्मि भार्गव को भेंट किए और साथ ही वृक्षारोपण कार्य हुआ। उपस्थित लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, सचिव डा. कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जितेन्द्र तिवारी, ठाकुर स्नेहलता, अधिवक्ता आशीष मिश्र, डा.नीलम पाण्डेय,कल्पना जायसवाल, प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव, डा. अर्चना मिश्रा, नीलम भूषण, सुरेश तिवारी, डा. सुमन दुबे, हेमंत कुमार, अर्चना वर्धन, प्रीति गोयनका, प्रीति गुप्ता, सुषमा सिंह, आशा मिश्रा, आशा सिंह, प्रियव्रत मिश्रा तथा अधिवक्ता अंकित पाठक सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे। अथर्वन फाउंडेशन का मानना है कि ,जन्मदिन, त्योहार या कोई भी विशेष क्षण पौधरोपण अथवा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि से जुड़कर और अधिक सार्थक हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन