*दिल्ली की राधा गुप्ता होगी केतकी साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित*

*दिल्ली की राधा गुप्ता होगी केतकी साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित*
*दि ग्राम टुडे दिल्ली विकास मिश्र*

अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन मोहम्मदी,लखीमपुरी में आयोजित होगा।
देश विदेश की 21 प्रतिभाओं को मिलेगा केतकी व गोमती सम्मान 2025।
4 कवि को गोमती सम्मान और 17 कवयित्रियों को केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025।

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बे मोहम्मदी में कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद जो भारत की प्रतिष्ठित संस्था है के द्वारा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्तूवर को आयोजित किया जायेगा।इसमे शामिल साहित्यकारों को क्रमशः केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025(महिला) व गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष)को प्रदान किया जाता है।विगत 3 वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
श्रीमती कृष्णा राज पूर्व कृषि राज्य मंत्री शामिल होगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में 
श्री लोकेंद्र प्रताप सिंह सभापति(राज्यमंत्री) एवं पंचायती राज समिति यूपी एवं संदीप मेहरोत्रा,चेयरमैन नगर पालिका परिषद शामिल होगे।नवोदित से वरिष्ठ तक सभी चयनित को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष भी पूरे देश से चयन किया गया है।कार्यक्रम में विदेश से भी एक प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की संभावना है।इस वर्ष कार्यक्रम प्रो.सुदीप कुमार जो पी जी आई में प्रोफेसर थे उनकी स्मृति में आयोजित है जो कथाकुंज के संरक्षक थे। अभी प्रो. सुदीप कुमार की धर्म पत्नी डॉ नीमा पंत जी जो कथा कुंज साहित्य परिषद की ब्रांड एंबेसडर भी है। इसके अतिरिक्त वो एक कवयित्री, लेखिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर भी है।महिलाओं में केतकी सम्मान से सम्मानित होने वाली दिल्ली की लोकप्रिय कवयित्री,लेखिका,एंकर और शिक्षिका राधा गुप्ता है।राधा गुप्ता विज्ञान संचारिका भी है। वह अनेक साहित्यिक संस्थाओं से भी जुड़ी हैं।कविता लेखन के साथ वह मंचों पर अच्छा संचालन भी करती है।राधा गुप्ता एक शिक्षिका, कवयित्री, लेखिका, संपादिका, मंच संचालिका तथा विज्ञान संचारिका हैं।विद्यार्थी विज्ञान मंथन की ज़िला समन्वयक एवं विज्ञान प्रसार की क्षेत्रीय विज्ञान क्लब समन्वयक हैं। उनकी दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है जो मोह के धागे अनोखे बंधन और अनुभूति एक अहसास है। राब्ता काव्य शिरोमणि,सम्मान,हिंदी सेवी सम्मान 2027 राजभाषा विभाग से मिल चुका है।सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार,2017 व 2016 भी प्राप्त हो चुका है।इस कार्यक्रम के आयोजक एवं कथा कुंज साहित्य परिषद संस्था के संस्थापक समाजसेवी गोबिंद गुप्ता ने मीडिया को बताया ये चयन पूरी तरह से कवि और कवयित्री के साहित्य के प्रति योगदान, उनकी कविताएं और सोशल मीडिया पर दर्शकों और श्रोताओं की उनकी कविताओं पर प्रतिक्रियाएं देखकर कथा कुंज साहित्य परिषद की टीम द्वारा चयन किया गया है। केतकी साहित्य सम्मान 2025 के लिए चयनित होने पर राधा गुप्ता ने कथा कुंज साहित्य परिषद का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न