प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी बने कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी बने कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के
 कुलपति
मुंबई। नागपुर के रामटेक में स्थित कविकुलगुरु कालिदास  संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी को बनाया गया है।  वर्तमान में प्रो. त्रिपाठी वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।  महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनका चयन कालिदास संस्कृत विद्यालय के कुलपति पद पर किया है। प्रो. त्रिपाठी न्यायशास्त्र के विश्वप्रसिद्ध विद्वान हैं। अपने कार्यकाल के दौरान प्रो. त्रिपाठी ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विद्यालय की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का कार्य किया। वाराणसी श्रीकाशीविद्वत्परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि परिषद, पद्मश्री और सभ्रांत जनों की बैठक में प्रो. हरेराम त्रिपाठी का चयन कालिदास संस्कृत विद्यालय के कुलपति के पद पर किये जाने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस का आभार प्रकट किया गया। 
 इस बैठक में परिषद के अध्यक्ष पद्मविभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मश्री राजेश्वराचार्य,  पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, पद्मश्री प्रो. शिवनाथ मिश्रा, पद्मश्री प्रो. हरिहर कृपालु त्रिपाठी, पद्मश्री बाबा शिवानंद, महाराजश्री शंकरपुरी , प्रो. चंद्रमौली, प्रो. रामचंद्र पाण्डे, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. सदाशिव द्विवेदी, डॉ. संजीव कुमार राय, प्रो. विनय कुमार पाण्डे,  प्रो. दिनेश कुमार गर्ग इत्यादि शामिल थे। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी प्रो. हरेराम त्रिपाठी का चयन कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर होने पर बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती