योगेन्द्र यादव बने पत्रकार एकता संघ केराकत तहसील अध्यक्ष*

*योगेन्द्र यादव बने पत्रकार एकता संघ केराकत तहसील अध्यक्ष*
क्राइम ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार शर्मा       परमार्थ आवाज़/जौनपुर, पत्रकार एकता संघ संस्थापक जुनैद सानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह के निर्देश पर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की संतुष्टि पर योगेन्द्र यादव को तहसील केराकत का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विशाल सेठ वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम जिलाध्यक्ष सतीष कुमार चौहान तथा जनपद के कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है। केराकत तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार द्वारा खबर चलाने पर प्रसाशन द्वारा सत्ता के इशारे पर के साथ ज्यादती की गई तो मीडिया की स्वतंत्रता का हनन है।इसकी जितनी निंदा की जाएं कम है। यह निष्पक्ष पत्रकारिता का दफ़न कहा जाएगा जो पत्रकार एकता संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के प्रशासन ने पत्रकारों के साथ ही अत्याचार करके लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है। पत्रकारों की क़लम को सरकार या प्रशासन का कोई भी व्यक्ति ना तो तोड़ सकता है। और न ही दबा सकता है। अब हर पत्रकार अपनी सुरक्षा और अस्तित्व को लेकर रोड से संसद तक लड़ेंगे  ऐसे मामलों में पत्रकार एकता संघ द्वारा ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। केराकत तहसील अध्यक्ष ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के ऊपर विशेष रूप से केराकत तहसील के प्रशासन और सत्ता पक्ष की तानाशाही के खिलाफ असहयोग आंदोलन छेड़ा जाएगा। पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पत्रकारों के अस्तित्व को बचाने के लिए आवश्यक कदम जरुर उठाएं जाएंगे। 
इस मौके पर उपस्थित रहे।
केराकत के वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र गिरी ,सुरेंद्र विश्वकर्मा ,मिथिलेश गुप्ता ,गुड्डू यादव, संजय गुप्ता ,सूबेदार यादव, राजेश शर्मा रामफेर शर्मा, प्रभात यादव, अमित यादव, गुड़िया राज गुड्डू यादव पवन पाठक मनीष पाठक बदामा यादव जितेंद्र कनौजिया, वीरेंद्र यादव  तमाम पत्रकार उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती