जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा सम्मानित

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा सम्मानित
जौनपुर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा आज जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा का सम्मान किया गया। राहुल एजुकेशन की तरफ से मुंबई के पत्रकार शिवपूजन पांडे ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री पांडे ने अजय पाल शर्मा को राहुल एजुकेशन द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे 60 से अधिक कालेजों के बारे में जानकारी दी। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने भी फोन द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सामना के पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी तथा दैनिक जागरण के पत्रकार प्रमोद पांडेय उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.