आन लाइन चल रहे जुआ एवम भ्रामक विज्ञापनों पर कार्यवाई की मांग*

*आन लाइन चल रहे जुआ एवम भ्रामक विज्ञापनों पर कार्यवाई की मांग* 
 मुंबई:-  आज कल सोशल मिडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम,व्हाटस एप पर खुले आम चल रहे जुगार (जुआ),रमी इ.,क्रिकेट पर सट्टेबाजी,भ्रामक विज्ञापन विशेष रूप से मोटापा कम करने,ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर ,संधिवात,कैंसर,समाप्त करने वाली दवाओं का झूठा विज्ञापन कर लोगों से अनाप शनाप रुपये लूटने का धंधा जोरों पर खुलेआम चल रहा है।
डा.सचिन सिंह महासचिव उत्तर भारतीय सेल, महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस संदर्भ में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले,कार्याध्यक्ष मो आरिफ नसीम खान, आशीष दुआ
(प्रभारी एमपीसीसी,सचिव अ.भा.कांग्रेस कमेटी),
संजय निरुपम (मा.अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस) को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि वे फेसबुक,इंस्टाग्राम, व्हाटस एप इ.सोशल नेटवर्किंग के प्रमुखों से अनुरोध कर आन लाइन जुआ,सट्टे बाजी एवम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मोटापा इ.की दवाईयों के भ्रामक विज्ञापनों को बंद करवायें तथा भोलीभाली जनता,युवा पीढ़ी का  शोषण रोकने का प्रबंध करवायें।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.