वृक्षारोपण अभियान के 12वें दिन विधायक सुशील सिंह ने किया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण अभियान के 12वें दिन विधायक सुशील सिंह ने किया वृक्षारोपण
मुंबई/ चंदौली। पूर्वांचल की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिवस( 20 जुलाई ) के उपलक्ष में लगातार 60 दिनों तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है।आज 12 वें दिन चंदौली जनपद के  ग्राम सभा अमंडा , ब्लॉक बरहनी में लोकप्रिय विधायक तथा रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के प्रमुख मार्गदर्शक सुशील सिंह के हाथों वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया तथा पंडित लल्लन तिवारी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता