उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश

उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार
5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई की मीडिया प्रमुख श्वेता परुलेकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एड मंगलप्रभात लोढ़ा की अनुमति से उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी तथा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मोर्चा का विस्तार करते हुए चार पदाधिकारियों को पदोन्नत देते हुए 5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्रियों का समावेश किया है। इस बारे में पूछे जाने पर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुराने सभी पदाधिकारी यथावत अपने पदों पर काम करते रहेंगे। उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के नवनियुक्त पदाधिकारियों में धारावी से जयप्रकाश दुबे, चांदीवली से बबलू विश्वकर्मा, मुंबा देवी से आनंद मूलचंद शुक्ला, भांडुप से कुंवर रणजंयसिंह तथा मुंबादेवी से शिवशंकर शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चारकोप से पूनम सरोज ,गोरेगांव से सुनील यादव ,जोगेश्वरी पूर्व से रिचा सिंह, वर्सोवा से संदीप यादव ,मुंबा देवी से जीतेश गुप्ता, बांद्रा पूर्व से रिकेश शर्मा, अंधेरी पूर्व से उमाशंकर गौतम तथा बांद्रा पूर्व से अजय सिंह मावावाला को मंत्री नियुक्त किया गया है। आचार्य पवन त्रिपाठी तथा जयप्रकाश सिंह सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती