उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर हर हर महादेव से गूंजा स्वयंभू तपेश्वर मंदिर

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर हर हर महादेव से गूंजा स्वयंभू तपेश्वर मंदिर
मुंबई। शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर आरे कॉलोनी स्थित प्राचीन स्वयंभू तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक डॉ द्रिगेश यादव द्वारा शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। शिवसेना  विधायक सुनील प्रभु कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। 4 घंटे तक चले महारुद्राभिषेक में लगातार पंडितों का मंत्रोच्चार गूंजता रहा। पत्रकारों से बात करते हुए सुनील प्रभु ने कहा कि शत प्रतिशत शिवसैनिक मातोश्री के साथ दिल से जुड़े हुए हैं। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे हमारे आराध्य देव हैं। सुनील प्रभु ने वृक्षारोपण कर उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज निष्ठावान और शिवसेना के प्रति समर्पित समाज है। आने वाले चुनाव में उत्तर भारतीय समाज, गद्दारों को सबक सिखाएगी और एक बार फिर उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में उद्धव सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता याद रखेगी। इस अवसर पर शिवसेना नगरसेविका रेखा ताई सूर्यवंशी, शाखाप्रमुख विनोद तावड़े, एंथोनी डिसूजा, राष्ट्रीय संगठक विनय शुक्ला, राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी, राष्ट्रीय संगठक एस आर यादव, राष्ट्रीय संगठक विनोद सिंह, उत्तर भारतीय शिवसेना नेता कमलेश सिंह, कार्यक्रम के प्रमुख मार्गदर्शक सुभाषचंद्र मिश्रा,कार्यक्रम के विशेष सहयोगी बिंदु यादव और अमरनाथ यादव, सुनील गुप्ता, सभाजीत यादव ,गायक चंद्रजीत यादव,झुल्लूर यादव, कमलेश यादव, अमरनाथ यादव ,संतोष कवि पगड़ीवाले,चंद्रकांत धाडवे, गुड्डू तिवारी, विजय यादव ,सुशांत यादव, मोती लाल यादव, श्रीकांत यादव, मनोज प्रजापति ,श्वेता देसाई, किशन विश्वकर्मा, सुभाष यादव ,हरिश्चंद्र यादव ,रेखा विश्वकर्मा ,मंजू यादव, रामजस यादव,अनिल यादव,बृजेश यादव, गोविंद यादव, सुनील यादव, जितेंद्र यादव सुभाष यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती