डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुंबई भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुंबई भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई। भारत के पूर्व लोकप्रिय राष्ट्रपति, मिसाइल मैन ,भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों को याद किया। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने कहा कि उनके आदर्श महान विचार एवं सिद्धांत सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणादायक है। उनका साधारण जीवन ,उनके द्वारा किए गए कार्य तथा उनकी राष्ट्रवादी सोच को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उदयप्रताप सिंह ने डॉ एपीजे कलाम के एक कथन –सपने वह नहीं है जो आप सोने पर देखते हैं ; सपने वह है जो आपको सोने नहीं देते , को उद्धृत करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, वैज्ञानिक के साथ-साथ एक अच्छे वक्ता , सामाजिक चिंतक, लेखक भी रहे। 1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण में उन्होंने एक निर्णायक संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक भूमिका का निर्वाह किया। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ कलाम सच्चे अर्थों में भारत मां के एक ऐसे सपूत रहे जिन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया है। वे हमेशा अमर रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती