महाराष्ट्र के राज्यपाल को तत्काल हटाए केंद्र सरकार – आनंद दुबे

महाराष्ट्र के राज्यपाल को तत्काल हटाए केंद्र सरकार – आनंद दुबे
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की निंदा करते हुए शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अपने कार्यों और बयानों से महाराष्ट्र का लगातार अपमान कर रहे भगत सिंह कोश्यारी को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा राज्यपाल महोदय का बयान समाज को बांटने का प्रयास है। शिवसेना का साफ मानना है कि मुंबई के विकास में सभी मुंबईकरो का योगदान तो है किंतु विशेष रूप से मराठी समाज का योगदान रहा है , मराठी समाज के बिना मुंबई और ठाणे के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती ।आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय केंद्र सरकार के इशारे पर विघटन की राजनीति कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि 29 जुलाई को महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि अगर महाराष्ट्र से खासकर मुंबई और ठाणे के गुजरातियों और राजस्थानी लोगों को निकाल दिया जाए तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। यह लोग निकल गए तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई नहीं रह जाएगी। इस कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी के साथ सांसद नवनीत राणा भी थी।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती