प्रशासकीय अधिकारी आर्य का सत्कार

प्रशासकीय अधिकारी आर्य का सत्कार
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका  स्कूलों के प्रख्यात अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र एम.आर्य का भायखला(पश्चिम) स्थित ई विभाग कार्यालय प्रशासकीय अधिकारी कार्यालय में शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट उल्लेखनीय सेवाओं हेतु मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष ,समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने शाल,श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने आर्य सर की विद्ववता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौरतलब हो आर्य सर ई विभाग के प्रशासकीय अधिकारी के पूर्व एफ/दक्षिण विभाग के  प्रशासकीय अधिकारी  थे तब उन्होंने मनपा माध्यमिक स्कूल  के  एस. एस. सी. मार्च 2021  की परीक्षा में  प्रविष्ट होने वाले  विद्यार्थियों के लिए शिक्षणाधिकारी महेश पालकर के मार्गदर्शन‌ में  विशेष व्याख्यान  मालाओं का आयोजन किया था। इन व्याख्यानमालाओं का मुख्य उद्देश्य मनपा माध्यमिक स्कूलों का परीक्षा  परिणाम शत प्रतिशत लाना था। इस लक्ष्य को लेकर  हिंदी, मराठी, उर्दू और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यार्थियों के लिए उन्होंने विशेष व्याख्यान आयोजित करवाए थे। व्याख्यान माला में  उन्होंने बाल मोहन विद्यामंदिर दादर के विषयतज्ञ शिक्षक विलास परब ने  अपने अनुभव द्वारा विद्यार्थियों  को विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग एक के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों, प्रश्नपत्रिका का स्वरूप और  शंका समाधान जैसे सत्रों द्वारा अत्यंत ही रोचक कालांश के माध्यम से  विद्यार्थियों  का मार्गदर्शन किया था |उस समय संबंधित कालांश में मा. शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी ममता राव, अधीक्षक भास्कर बालसराफ, प्रशासकीय अधिकारी कैलास आर्य, मुख्याध्यापक राजाराम झलके, अर्चना चव्हाण, कागझी नजीरा, फहीम अहमद, राजधर भगवानप्रसाद पाण्डेय, विषयतज्ञ सुभाष रजक, अर्चना पाटील  के साथ ही  अभ्युदय नगर मनपा माध्यमिक शाला, बारादेवी मनपा माध्यमिक शाला, नायगांव मनपा माध्यमिक शाला, शिवड़ी क्रॉस रॉड उर्दू माध्यमिक शाला आदि के हिंदी, मराठी, उर्दू और एमपीएस माध्यम के सभी विद्यार्थी जुड़े थे। विद्यार्थियों का प्रतिसाद उत्तम था और सभी ने प्रशिक्षित शिक्षक विलास परब के कार्य को सराहा था| यह व्याख्यान माला सभी विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा तक जारी थी |फलस्वरुप  एस.एस.सी.का परीक्षाफल ऐतिहासिक रहा जिसके शिल्पकार तत्कालीन शिक्षणाधिकारी ,उपशिक्षणाधिकारी,अधीक्षक एवं अनुभवी प्रख्यात प्रशासकीय अधिकारी कैलास चंद्र आर्य ही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती