Posts

Showing posts from January, 2025

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कोशिश के तत्वावधान में 2 फ़रवरी 2025 को तिलक धारी कॉलेज जौनपुर के बलरामपुर हाल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कोशिश के तत्वावधान में 2 फ़रवरी 2025 को तिलक धारी कॉलेज जौनपुर के बलरामपुर हाल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन  जौनपुर  साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कोशिश के तत्वावधान में 2 फ़रवरी 2025 को तिलक धारी कॉलेज जौनपुर के बलरामपुर हाल में पूर्वाह्न 10.30 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित है । इसमें प्रसिद्ध कवि यश मालवीय, भाल चंद्र त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, कमलेश राय और ईश्वर चंद्र त्रिपाठी तथा कुछ अन्य कवि भी पधार रहे हैं । यह सूचना कोशिश के संयोजक प्रो. आर. एन. सिंह एवं अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद अस्थाना ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में दिया है।

लोकमान्य नगर ठाणे में 3 फरवरी 2025 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वीं जयंती मनाई जाएगी

Image
लोकमान्य नगर ठाणे में 3 फरवरी 2025 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वीं जयंती मनाई जाएगी  ठाणे  लोकमान्य नगर ठाणे (पश्चिम) में टी एम सी झांझे नगर,पाडा नंबर 3, लाकड़ी पुल रोड सागर टेलर के बगल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वीं जयंती मनाने का प्राविधान किया गया है।यह कार्यक्रम सोमवार दिनांक 3 फरवरी 2025 को सायं 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन ठाणे शहर के युवा समाजसेवी घनश्याम शर्मा एवं विनोद शर्मा के संयोजन में रखा गया है।आप सभी कृपया उक्त समारोह में अपने संबंधियों सहित उपस्थित होकर जयंती समारोह को सफल बनाएं। धन्यवाद घनश्याम शर्मा विनोद शर्मा 

अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र पर करें अभिमान– राजन महाराज

Image
अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र पर करें अभिमान– राजन महाराज   भायंदर। प्रेमभूषण महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य राजन महाराज के व्यासत्व में जैसलपार्क चौपाटी पर धर्मज्योति प्रचार सेवा संस्थान के तत्वावधान में 25जनवरी से चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा में राजन महाराज ने कहा कि,कभी भी किसी संत महापुरूष से व्यापार- लाभ के उपाय नही पूछना चाहिए। अपने मंगल के लिए भगवत चरणों में नेह,निष्ठा बढ़ने का उपाय पूछना चाहिए।मानस सिद्धांत के अनुसार संत के दर्शन से पाप समाप्त हो जाते हैं। अयोध्या कांड को मानस का हृदय बतलाते हुए राजन महाराज ने कहा कि,परिवार में ढंग से जीने के लिए अयोध्याकाण्ड की शरण मे जाना चाहिए,यह पारिवारिक दुख को समाप्त कर देता है। शेक्सपियर को पढ़ने से पहले दुनिया के लिए शोध का विषय बन चुके मानस का अध्ययन करें। अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र पर अभिमान होना चाहिए।राम जपते रहो, काम करते रहो पद को सुनाकर यह संदेश दिया कि  अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करते हुए भगवान का स्मरण करना चाहिए।रामनाम के जप से जीवन जंजाल मुक्त हो जाता है।वनवास प्रसंग का मार्मिक वर...

श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का समरस ने किया सम्मान

Image
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का समरस ने किया सम्मान मुंबई। देश और विदेशों में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के ट्रस्टी तथा मुंबई भाजपा के तेजतर्रार उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य पवन त्रिपाठी का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा मंदिर परिसर में स्थित उनके कार्यालय में सम्मान किया गया । संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए कहा कि एक विद्वान व्यक्ति के इस गौरवपूर्ण पद पर विराजमान होने से मुंबई और महाराष्ट्र के साथ साथ उत्तर भारत में रहने वाले हर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह दिखाई दे रहा है। आचार्य त्रिपाठी ने पद संभालने के बाद भक्तों की सुविधाओं और दर्शन की सुलभता की तरफ विशेष ध्यान दिया है। यही कारण है कि अब आम आदमी भी गणपति बप्पा के दर्शन कर मंदिर प्रशासन को धन्यवाद देना नहीं भूलता। आचार्य पवन त्रिपाठी ने समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओ...

महर्षि दयानंद कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

Image
महर्षि दयानंद कॉलेज में कार्यशाला आयोजित   मुंबई परेल महर्षि दयानंद कॉलेज परेल में स्टाफ एकेडमी द्वारा "स्ट्रेस मैनेजमेंट इन इस्प्रिचुयलटी" विषय पर कार्यशाला का आयोजन प्रो. रविन्द्र उपाध्याय अध्यक्ष, फिजिक्स विभाग द्वारा किया गया।प्राचार्य प्रो. डॉ.हेमंत शर्मा ने स्वागत व्याख्यान में कबीर दास के बीजक को उद्धृत करते हुए कहा कि कबीर दास का बीजक स्ट्रेश मैनेजमेंट के लिए उपयोगी ग्रंथ है । आधुनिक भागम भाग तनाव के दौर में कबीर दास बहुत प्रेरणा मिलती है।डॉ.उमेश चंद्र शुक्ल उप प्राचार्य ने प्राचीन सरस्वती संस्कृति,हड़प्पा मोहनजोदड़ो से जोड़ते हुए सनातन धर्म पर विचार रखते हुए।ऋग्वेद रामचरितमानस, श्रीमद्भागवत गीता के विचारों के आलोक में निर्भय जीवन,यम,नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार पर बल दिया। विश्व का अद्वितीय ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता है जिसे कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरवों और पांडवों की सेना मरने मारने के लिए मैदान में हैं। दोनों सेनाओं में कितना कितना स्ट्रेस रहा होगा। अर्जुन के दबाव जानकार श्रीकृष्ण भगवान गीता के श्लोक सुनाते हैं।विषय विशेषज्ञ डॉ.सयाली यादव उप...

*"भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी मे होगा आयोजन*_*(कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ बैठक मे संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा)*_

Image
*"भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर" सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फरवरी मे होगा आयोजन* *(कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ बैठक मे संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा)* *तुलेश्वर कुमार सेन को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया* रायपुर (30।01।2025) छत्तीसगढ़ सर्व नाई सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ  प्रांतीय कार्यकारिणी का बैठक कल दिनांक 30/01/2025 को किया गया उक्त बैठक में प्रकोष्ठ के नवीन पदाधिकरियों का परिचय देकर स्वागत किया गया बैठक में सभी संभाग से सम्मिलित प्रतिनिधियों द्वारा आगामी समय मे प्रकोष्ठ का विस्तार प्रत्येक जिले तक हो इस पर जोर दिया गया साथ ही पूरे 33 जिले में कैसे कार्यकारिणी विस्तार किया जाये इस पर रणिनीति बनाई गयी। कार्यकारिणी कि बैठक लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकनाथ सेन द्वारा समस्त पदाधिकारियों से विचार आमंत्रित किया गया विचार रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी जिलों को साथ रखकर, प्रांत, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी अधिकारी कि सूची बनाना, वर्तमान जिला मे जहां _जहां सर्व नाई सेन समाज कि जिला कार्यकारणी है उनसे मार...

राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन 2025 का भव्य आयोजन

Image
राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन 2025 का भव्य आयोजन मुंबई:नेहरू युवा केंद्र, मुंबई  पूर्वांचल मानस मंडल एवं  रामकुमार पाल 64 फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वसंतोत्सव 2025 राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन शनिवार 1फरवरी, 2025 व रविवार 2फरवरी, 2025 को सांताक्रुज पूर्व मुंबई विश्वविद्यालय, कालीना स्थित कविवर्य  कुसुमाग्रज  सभागृह मराठी भाषा भवन सभागार  में आयोजित किया गया है।पर्यवेक्षक वरिष्ठ कवि/साहित्यकार डॉ.सुधाकर मिश्र,कार्याध्यक्ष   वरिष्ठ कवयित्री /साहित्यकार   डॉ. कीर्ति काले हैं। मुख्य अतिथि हैं नेहरू युवा केंद्र    महाराष्ट्र राज्य के निदेशक  प्रकाश मनुरे, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष डॉ.मंजू लोढ़ा, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री, भदोही, मिर्जापुर के पूर्व सांसद रमेश दुबे। शब्द साधक सम्मान वरिष्ठ कवि नंदलाल पाठक, साहित्य सेवा सम्मान शैक्षणिक, सामाजिक व साहित्यिक संस्था भारती प्रसार परिषद को प्रदान किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर शुक्ल, करूणाशंकर उपाध्याय,  रामअशीश गु...

प्रेम कभी भी बंधन स्वीकार नही करता – राजन महाराजजैसलपार्क चौपाटी पर चल रही श्रीराम कथा में भारी भीड़

Image
प्रेम कभी भी बंधन स्वीकार नही करता – राजन महाराज जैसलपार्क चौपाटी पर चल रही श्रीराम कथा में भारी भीड़ भायंदर ।  पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य राजन जी महाराज के व्यासत्व में धर्मज्योति प्रचार सेवा संस्थान के आयोजकत्व में 25जनवरी से जैसलपार्क चौपाटी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा में धनुषभंग के पश्चात क्रोधित भगवान परशुराम और लक्ष्मण संवाद के आश्रय में कथा गायन करते हुए राजन महाराज ने कहा कि, ब्राह्मण में निष्ठा रखने वाला सर्वकाल निर्भय रहता है। भगवान को पहचानते ही परशुरामजी के क्रोध का शमन हो जाता है वे पुनः तपस्या करने चले जाते हैं।मिथिला से राजा जनक के दूत विवाह पत्रिका लेकर अयोध्या में चक्रवर्ती जी को बारात का निमंत्रण देने पहुँचते हैं।मिथिला की पाती पाकर दशरथ जी प्रसन्नता वश स्वयं को भूल जाते हैं।राजन महाराज ने प्रेम तत्व को बताते हुए कहा कि,प्रेम वहीं पनपता है जहाँ सारे नियम समाप्त हो जाते हैं,प्रेम कभी बंधन स्वीकार नही करता।जीवन में प्रेम की अधिकता निःशब्द कर देती है,प्रेम केवल सुनता है बोलता नही। इस प्रकार राजन महाराज ने अपने मानस कथा प्रवाह ...

उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए गए डॉ किशोर सिंह

Image
उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए गए डॉ किशोर सिंह मुंबई। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड द्वारा आज जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ. किशोर सिंह को एक और महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें उत्तर पश्चिम मुंबई का प्रभारी नियुक्त किया गया है। समझा जाता है कि पार्टी के प्रति उनकी संपूर्ण निष्ठा तथा समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि वे पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही की तरह दी गई जिम्मेदारियां का निर्माण पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड का आभार माना है।

मृत्युभोज के बदले मानवीय मदद करेगा कृपाशंकर सिंह और उनका परिवार– शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

Image
मृत्युभोज के बदले मानवीय मदद करेगा कृपाशंकर सिंह और उनका परिवार – शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार जौनपुर। मृत्युभोज को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और उनके परिवार ने एक साहसिक और प्रेरणादायक फैसला लिया है। 25 जनवरी को उनके भतीजे गया प्रसाद सिंह का उनके पैतृक गांव सहोदरपुर में निधन हो गया था। 3 फरवरी को 10 दशगात्र तथा 4 फरवरी को एकादशाह (शुद्धक ) का कार्यक्रम रखा गया है। परंतु मृत्यु भोज का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने बताया कि धार्मिक परंपरा के अनुसार तेरहवीं के दिन 13 ब्राह्मणों को पूरे सम्मान के साथ खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा परंतु मृत्यु भोज के नाम पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज के बदले गांव के किसी एक गरीब आदमी का घर बनाकर उसे उपहार स्वरूप दिया जाएगा। देखा जाए तो कृपाशंकर और उनके परिवार द्वारा लिया गया यह फैसला समाज के लिए एक अच्छा संदेश है। आज मृत्यु भोज एक स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। मृत्यु भोज के चलते आम आदमी कर्ज की दलदल तक में फ...

*लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद डॉ. जी. एल. कन्नौजिया नहीं रहे*

Image
*लखीमपुर खीरी के पूर्व  सांसद डॉ. जी. एल. कन्नौजिया नहीं रहे* मुंबई - लखीमपुर खीरी (उ. प्र.) से दो बार सांसद (10वीं - 11वीं लोकसभा ) रहे डॉ. जी. एल. कन्नौजिया (डॉ.गेंदनलाल कन्नौजिया)94 वर्ष की आयु में अपने शाहजहांपुर स्थित बड़े पुत्र डॉ. संजीव कन्नौजिया के निवास स्थान पर आज 30.1.205 की रात्रि 3 बजे अंतिम श्वास लिये l     उन्होंने एम बी बी एस, एम. एस.करने के बाद लंदन से एफ आर सी एस डिग्री प्राप्त की l वे पुरे विश्व की संसद में एक मात्र एफ आर सी एस डिग्री धारी सांसद रहे l    उनके मेडिसिन एवं सर्जरी पर कई लेख रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जरी, लंदन द्वारा प्रकाशित किये गये l   वे अपने पीछे पत्नी शीला कन्नौजिया 3पुत्र एवं 2पुत्रियों सहित भरापुरा परिवार छोड़ गये हैं l     अपने मिलनसार स्वभाव के कारण बहुत लोकप्रिय रहे l उन्होंने कई हॉस्पिटल स्कूल कॉलेज का निर्माण किया l     उनके दुःखद निधन पर मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बाबूलाल सिंह पटेल,डॉ.राकेश कन्नौजिया,श्रीमती कमला कन्नौजिया,डॉ.दीपक सिंह पटेल, डॉ.सचिन सिंह ने गहरा दुःख और समाज के...

युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट आबा परब भारी मतों से विजई

Image
युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट आबा परब भारी मतों से विजई  भायंदर। वसई ब्रांच ऑफ़ आईसीएआई के चुनाव में सी ए आबा परब ने भारी वोटो से विजय हाशिल की है । आबा परब ने पिछले ३ वर्षों से सी ए युवा के गौरव के प्रतीक बने हुए है क्योकि इन्होंने क्रिकेट के बहुत सारे टूर्नामेंट के आयोजन में भूमिका अदा की है । वसई ब्रांच के चुनाव में ९ लोगो की कमेटी में  १६५ वोट लाने पर २ नंबर लाने का स्थान प्राप्त किया है । आबा परब विकासा चेयरमैन रहते हुए पूरे भारतवर्ष में ब्रांच का डंका बजाते हुए पूरे भारत में दूसरा स्थान का अवार्ड हासिल किया जिसने पूरी टीम का साथ और सपोर्ट रहा ।  सभी पूर्व चेयरमैन और ब्रांच के सदस्यों ने  सी ए आबा परब को बधाई और शुभकामना दी है साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

शिक्षा की रोशनी से वंचित न रहे कोई नौनिहाल – शशांक सिंह राणा

Image
शिक्षा की रोशनी से वंचित न रहे कोई नौनिहाल – शशांक सिंह राणा  मुंबई। चारकोप स्थित प्रियदर्शिनी विद्या मंदिर स्कूल में  होमलेस फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक सिंह राणा की ओर से 100 से अधिक बच्चों को बुक, फूड पैकेट्स तथा एक्जाम पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर  होमलेस फाउंडेशन ने प्रियदर्शिनी विद्या मंदिर स्कूल में 40 गरीब छात्रों को फ्री शिक्षा का जिम्मेदारी ली है। कार्यक्रम में प्रियदर्शिनी विद्या मंदिर के ट्रस्टी मिलिंद साटम और अशोक वाघ भी उपस्थित रहे, तथा छात्रों को बुक, फूड पैकेट्स एवं एक्जाम पैड प्रदान किया। कार्यक्रम के उपरांत होमलेस फाउंडेशन और प्रियदर्शिनी विद्या मंदिर ने एक साथ मिलकर भविष्य के नए प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की, तथा आगे और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प लिया। होमलेस फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, लिहाजा  कोई भी नौनिहाल शिक्षा से वंचित न रहे, यही हमारी इस पहल का उद्देश्य है। विद्यालय के ट्रस्टियों ने इस सहयोग के लिए फाउंडेशन के अ...

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का गणतंत्र दिवस पर काव्य संध्या सम्पन्न

Image
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच  का गणतंत्र दिवस पर काव्य संध्या सम्पन्न अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की ओर से कोपर खैरने सेक्टर एक स्थितगनिशिखा मंच के कार्यालय देविका रो हाउस में 25 जनवरी की शाम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक काव्य कोष्ठी का आयोजन किया गया । अखिल भारती अग्निशिखा मंच की अध्यक्ष अलका पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर 15 /20 कवि कवयित्रियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरजा ठाकुर  ने की ओर मुख्य अतिथि के रूप में  विश्वभर दयाल तिवारी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई ,काव्य साध्य का संचालन प्रसिद्ध युवा साहित्य कार पवन तिवारी ने किया । गणतंत्र दिवस पर सबने अपने विचार रखे और देश प्रेम की सादर रचनाओं का रसास्वाद कराया । आभार मंच की अध्यक्ष अलका पांडेय ने किया। कवियों में सेवासदन प्रसाद , भारत भूषण शारदा , सीमा त्रिवेदी, मंजू गुप्ता ,जे पी सिंह,चंद्रिका व्यास,अलका पांडेय , अश्विन पांडेय, विश्वंभर दयाल तिवारी ,कुसुम रैना , चंदा चक्रवर्ती ,अरुणकुमार मिश्र अनुरागी , विजया,नीरजा ठाकुर,चित्रा गुप्ता , आदि ने अपनी मौलिक रचनाओं का पाठ कर देश प्रेम की ग...

नेपाल के‌ श्रद्धालु दम्पति को मानसकिंकर पंडाल ने स्वागत किया

Image
नेपाल के‌ श्रद्धालु दम्पति को मानसकिंकर पंडाल ने स्वागत किया  महाकुंभ नगर। बुधवार 29 जनवरी मौनी अमावस्या पर भारतीय संस्कृति का दृष्टांत महाकुंभ क्षेत्र प्रयागराज के सेक्टर 10, मानसकिंकर पंडाल में देखने को मिला, जिसमें घूमते हुए नेपाल से दम्पति का अचानक आगमन हुआ। सदन नामक नेपाल निवासी ने कहा कि मुझे बुखार हैं, इस पर कवि, मानस किंकर एवं अपर निर्वाचन आयुक्त उ.प्र. निर्वाचन आयोग डॉ. अखिलेश मिश्र "आईएएस" ने तुरंत दवा, कंबल,भोजन इत्यादि समेत रुकने की व्यवस्था की। आज दम्पति को मानसकिंकर डॉ० अखिलेश मिश्र, पंडित अवधेश मिश्र ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किये। काठमांडू निवासी श्रद्धालु दम्पति ने बार बार धन्यवाद ज्ञापन किया।

*दयानन्द वैदिक विद्यालय मुलुंड के पूर्व विद्यार्थियों का 16वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न*

Image
*दयानन्द वैदिक विद्यालय मुलुंड के पूर्व विद्यार्थियों का 16वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न*  मुंबई -हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दयानंद वैदिक विद्यालय मुंलुंड के बैच 1997 द्वारा आयोजित पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन दयानंद बैंक्वेट हॉल, मुलुंड प. पर किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक,शिक्षिका,लिपिक एवं सिपाही के साथ-साथ लगभग 280 पूर्व छात्र-छात्राओं नें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । कार्यक्रम में मुंबई , अमृतसर,बैंगलुरु, वाराणसी, दिल्ली इत्यादि शहरों से भी पूर्व छात्र-छात्राएँ आए हुए थे। कार्यक्रम के आयोजन और सफलता में पिछले 2 महीने से अथक प्रयास करने वाले आयोजन समिति के सदस्य-तिलबहादुर सोनार,रंजीत गुप्ता,अविनाश पाठक,संजीव गुप्ता,दिलीप सिंह,योगेश यादव,सुभाष राज,विनोद राजपूत,अनिल जैसवाल,धर्मेश शर्मा,महेश गुप्ता, अनिता वर्मा,सरिता सिंघवी,पूनम ठाकुर का सभी उपस्थिति महानुभावों नें आभार माना तथा भविष्य में इसी तरह के आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दी। स्नेहा कैटरर्स के मालिक संजय माळी जी नें विशेष सहकार्य और मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम म...

भांडुप में वरिष्ठ शिक्षक मयाशरण सिंह की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह का आयोजन

Image
भांडुप में वरिष्ठ शिक्षक मयाशरण सिंह की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह का आयोजन मुंबई:बृहन्मुंबई महानगरपालिका -शिक्षण विभाग द्वारा संचालित तुलशेतपाडा एम. पी.एस . हिंदी शाला के वरिष्ठ शिक्षक मयाशरण संकठाप्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति का भव्य समारोह का आयोजन 30जनवरी, 2025 को सुबह10:30बजे से दोपहर 3:30 तक किया गया है।यह आयोजन भांडुप स्टेशन रोड स्थित  सुप्रसिद्ध गीता  हॉल में है।

मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

Image
मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती  मुंबई   बोरिवली (पूर्व) मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एनजीओ के मुख्य कार्यालय पर रविवार दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह एवं भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर जी के 101 वीं जयंती को बहुत ही अच्छी तरह से मनाया गया।जिसमें उपस्थित डॉ संतोष कुमार शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर (एम.डी.),मनोज आर पाण्डेय फाउंडर एवं सीईओ,श्रीमती, काकली मित्रा अध्यक्षा राष्ट्रीय सलाहकार समिति,श्रीमती सुनीता वी सिंह सेक्रेटरी राष्ट्रीय सलाहकार समिति, श्रीमती, सुमन शर्मा सदस्य, श्रीमती अश्विनी मोगरे सदस्य, तनिषा मित्रा सदस्य,पार्थ मित्रा सदस्य इत्यादि उपस्थित रहे।गणतंत्र पर ध्वजारोहण पश्चात डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती मनाई गई।

नरसिंह दुबे बाबूजी की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Image
नरसिंह दुबे बाबूजी की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन  वसई। श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रुग्णालय द्वारा स्वर्गीय नरसिंह दुबे की 16 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 10.00 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इसमे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,सुदृढ बालक प्रतियोगिता, पाचन संस्थान पर आधारित वनौषधीयों की प्रदर्शनी, संभाषा प्रतियोगिता,भावपूर्ण श्रद्धांजली, विशुद्ध भोजपुरी,अवधी कवि संमेलन आदी  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शूरुवात दीप प्रज्वलन एवं धन्वंतरी पूजन से की गई l नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1156 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा का लाभ लिया l जिसमे रक्त परीक्षण, इसीजी, एक्स-रे आदि नि:शुल्क परीक्षण चिकित्सकों के सलाह के अनुसार किया गया। किफायती दाम में चष्मा वितरण भी किया गया l महाविद्यालय के सभागृह में सुदृढ बालक प्रतियोगिता संपन्न हुईl वसई के  प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रेरणा मांजलकर तथा नालासोपारा के प्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश सरोज ने...

धूमधाम से मनाया गया श्री महामाया मंदिर का प्रथम श्रृंगार महोत्सव

Image
धूमधाम से मनाया गया श्री महामाया मंदिर का प्रथम श्रृंगार महोत्सव  जौनपुर। नगर के मोहल्ला ईसापुर मेनरोड गली नं.2 में प्राचीन श्री महामाया मंदिर का प्रथम श्रृंगार महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन हुआ। रूद्राभिषेक के लिए काशी से सात विद्वान पंडित आए थे। इस दौरान श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़े। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। तत्पश्चात विशाल भंडारा और भजन संध्या का आयोजन हुआ।  सभासद प्रतिनिधि रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में मोहल्ले व आस-पास के मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक भंडारा और भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा। एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके पूर्व सुबह लगभग 11 बजे मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि रमेश चंद्र शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रगान और उसके बाद भारत माता के जयघोष से मंदिर परिसर गुं...

वसई ब्रांच ऑफ आईसीएआई के चुनाव में भारी मतों से जीते सीए संजय अग्रवाल

Image
वसई ब्रांच ऑफ आईसीएआई के चुनाव में भारी मतों से जीते सीए संजय अग्रवाल भायंदर। वसई ब्रांच ऑफ आईसीएआई की कार्यकारिणी के चुनाव में (मारवाड़ के सिरोही कृष्ण गंज - मेड़ा) के लाल ने सीए संजय नैनमल अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस चुनाव में एसोसिएशन के 14 मेंबर्स ने भाग लिया जिसने सीए संजय नैनमल अग्रवाल ने भारी वोटो से जीत हासिल की। सीए संजय अग्रवाल के चुनाव जीतने पर मीरा-भायंदर के साथ-साथ सिरोही जिले में खुशी की लहर है, और सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब हो कि वसई ब्रांच भायंदर के मैक्सस मॉल में स्थित है। ब्रांच के अधीन लगभग 4,900 चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, और दस हजार के करीब सीए स्टूडेंट्स हैं। बता दें कि 9 मेंबर्स की कमेटी में सीए संजय अग्रवाल सीनियर कमेटी मेंबर हैं, लिहाजा उनके 20 वर्षों के अनुभव का लाभ आईसीएआई की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलेगा। ब्रांच के सभी पूर्व चेयरमैन और ब्रांच मेंबर्स ने सीए संजय नैनमल अग्रवाल की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

*एम.एम.पी. शाह कॉलेज में स्पेक्ट्रम पहचान विषय पर सेमिनार का आयोजन*

Image
*एम.एम.पी. शाह कॉलेज में स्पेक्ट्रम पहचान विषय पर सेमिनार का आयोजन*  मुंबई :सेवा मंडल एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम पी शाह महिला महाविद्यालय की महिला विकास प्रकोष्ठ समिति एवं जेंडर क्लब द्वारा संयुक्त रूप से 'स्पेक्ट्रम आइडेंटिटी' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. वत्सला त्रिवेदी ने कॉलेज की ओर से उपस्थित सभी गणमान्यों का स्वागत किया। प्रथम सत्र के मार्गदर्शक डॉ. परितोष बघेल ने चिकित्सीय दृष्टि से लैंगिक समानता की व्यापक व्याख्या की, जिसमें लिंग शब्द से लेकर ट्रांसजेंडर शब्द तक, तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले समाज तक की बात शामिल थी। सेमिनार के दूसरे सत्र में मुंबई विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र और मनोविज्ञान में स्नातक करने वाली पहली ट्रांसजेंडर श्रीदेवी लोंढे ने छात्राओं के साथ अपनी जीवन यात्रा साझा की। समाज ट्रांसजेंडर लोगों के प्रति अपने दृष्टिकोण को कैसे बदल सकता है और हमें मानव के रूप में कैसे देख सकता है? उन्होंने अपने सत्र में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भी सभी अधिकार और विशेषाधिकार मिलने चाहिए। तीसरे सत्र की म...

नरसिंह दुबे की 16 वीं पुण्यतिथि पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
नरसिंह दुबे की 16 वीं पुण्यतिथि पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि नालासोपारा :नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय नरसिंह खेलावन दुबे बाबूजी की सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमित दुबे और अन्य उपस्थित थे।

चांदिवली काजूपाडा येथे युवा प्रतिष्ठान कुर्ला तर्फे माघी गणेशोत्सवाचा श्रींचा आगमन सोहळा उत्साहात साजरा

Image
चांदिवली काजूपाडा येथे युवा प्रतिष्ठान कुर्ला तर्फे माघी गणेशोत्सवाचा श्रींचा आगमन सोहळा उत्साहात साजरा चांदिवली काजूपाडा येथे युवा प्रतिष्ठान, कुर्ला तर्फे माघी गणेशोत्सव निमित्ताने श्री गणेशाचे आगमन सोहळा उत्साहात साजरा करण्यात आला. या धार्मिक आणि सांस्कृतिक कार्यक्रमाला प्रतिष्ठानचे सदस्य तसेच परिसरातील गणमान्य व्यक्तींची उपस्थिती लाभली. यावेळी मंडळाचे सल्लागार आणि आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली, एनसीपी नेते बाबू बत्तेली, एड. कैलास आगवणे, रियाझ मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी, प्रतीक प्रजापती, मंडळाचे अध्यक्ष शुभम कांबळे, खजिनदार दीपक गायकवाड, उपाध्यक्ष महेश कचवे, उपखजिनदार समीर नाजरकर आणि इतर पदाधिकारी उपस्थित होते. मंडळाचे सदस्य कैलास शिंदे, सोनपण मोडले, संदीप शिंदे, करेन यादव, सौरभ जाधव, आदर्श प्रजाती, भावेश जाधव, हरश कुठे, कल्पेश सोळंकी, केवेल जाधव, वैभव मडके, अक्षय शेजाळ, शिवम शुक्ल यांनी कार्यक्रमाच्या आयोजनात मोलाचे योगदान दिले. गणेश आगमनाच्या सोहळयाला स्थानिक रहिवाशांनीही मोठ्या संख्येने हजेरी लावली. भक्तांच्या "गणपती बाप्पा मोरया!" च्या जयघोषाने परिसर...

आधी रोटी खाएंगे देश को बचाएंगे बी एस वी एस का संकल्प*

Image
*आधी रोटी खाएंगे देश को बचाएंगे बी एस वी एस का संकल्प* सुरत महानगर, 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को जय मां अंबे ब्यूटी पार्लर प्लॉट नंबर 8 देवेंद्र नगर बमरौली पांडेसरा सूरत  महानगर,  बिंद समाज विकास संघ महिला प्रकोष्ठ समिति ने बड़ी धूमधाम से झंडा रोहन कर  गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उपस्तिथ लोगो ने जय हिंद जय भारत, भारत माता की जय, के नारों से आस पास का वातावरण, गूंज उठा, सभी देश के वीर सपूतों , शाहिद जवानों, को याद किया गया।  सूरत महिला जिला अध्यक्ष बिंदु बिंद ने अपने विचारों को रखते हुए, कहा कि महिला मे वह शक्ति होती है की वह ऐतिहासिक बदलाव कर सकती है   इस पर्व के शुभ अवसर पर गुजरात के अलग अलग क्षेत्रो से संघ के पदाधिकारी व सदस्य गण  हिस्सा लिए l कार्यक्रम मे  संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रति शहीद सेनानियों को याद किया गया l

अनिकेत पाटिल को मिला बेस्ट सेल्स ऑफिसर का पुरस्कार

Image
अनिकेत पाटिल को मिला बेस्ट सेल्स ऑफिसर का पुरस्कार भायंदर। भायंदर पूर्व स्थित विधि अपार्टमेंट के सचिव तथा युवा समाजसेवी अनिकेत पाटिल को इन्दौर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमालय कंपनी के संचालक राजेश कृष्णमूर्ति द्वारा बेस्ट सेल्स ऑफिसर का पुरस्कार मिला है। पाटिल को यह पुरस्कार मिलने पर जहां उनके साथ काम करने वाले लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है, वहीं विधिअपार्टमेंट के चेयरमैन तथा पत्रकार राजेश उपाध्याय,पूर्व चेयरमैन तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी सुरेश तांबे,सुकुमार पात्रा, स्वप्निल चाचे,सचिन पाल,पंकज तिवारी समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

*मुंबई कोकरी आगार में बी एस वी एस ने धूमधाम से फहराया तिरंगा*

Image
*मुंबई कोकरी आगार में बी एस वी एस ने धूमधाम से फहराया तिरंगा* मुंबई गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को ट्रांजिस्ट कैंप कोकरी अगार डब्ल्यू टी टी एंटॉप हिल मुंबई में बिंद समाज विकास संघ द्वारा धूम धाम से मनाए गए 76 वें वर्ष गणतंत्र दिवस पर बिंद समाज विकास संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नाविक जी ने कहा कि हम सभी को अपने अपने बच्चों को एक उच्च स्तर  की शिक्षा देना होगा जिससे बच्चे देश के भविष्य बन सके जिससे बच्चे और परिवार समाज और  देश का नाम रोशन करे , संघ के पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार रखते हुए ,सभी स्वतन्त्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके वीर गाथा पर प्रकाश डाला, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर कोकरी अगार के रहिवासियों सहित संघ के पदाधिकारी सदस्य बच्चे एवं महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहे, ध्वजा रोहन मे उपस्तिथ कोकरी अगर के प्रमुख समाज सेवी आनंद भाई व संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद सहित, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार बिंद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नाविक राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं पूर्व कोषाध्यक्ष अजय कुमार बिंद , महाराष्ट्र ...

नारायण ज्ञान धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
नारायण ज्ञान धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस  सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर करौंदीकला क्षेत्र ग्राम बीबीपुर तिवारी में स्थित नारायण ज्ञान धाम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद  राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के आयोजक  नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आईजी बीपी त्रिपाठी ने संविधान  की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विद्वान सेवानिवृत्त शिक्षक उदयभान सिंह अध्यक्ष पं.रामपाल मिश्र, पूर्व आईजी वीपी त्रिपाठी , विशिष्ट अतिथि आरके मिश्र ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी । सरस्वती वंदना के बाद आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपरोक्त अतिथियों ने भारतीय संविधान में गणतंत्रात्मक व्यवस्था के समावेश का मूल्यांकन अथवा 75 वर्षों में देश की प्रगति में भारतीय संविधान का योगदान आधारित विषयों पर विद्वानों एवं वक्तागण विजय बहादुर सिंह, डाक्टर विभा शुक्ला,राजेन्द्र मिश्र ने अपने अपने  विचार व्यक्त किए। कक्षा  1 से लेकर   लेकर कक्षा  5 तक  ...

संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस– जेपी यादव

Image
संविधान और लोकतंत्र  की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस– जेपी यादव मुंबई। गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है। विभिन्न धर्मो और जातियों के बावजूद हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं। जोगेश्वरी पश्चिम के बहराम बाग नाके पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए युवा कांग्रेसी नेता जेपी यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो लोग इस ताकत को कमजोर करना चाहते हैं वे अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे। पूर्व विधायक बलदेव खोसा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हम किसी भी कीमत पर देश का सम्मान घटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नफरत फैला कर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के पंजाब पर्यवेक्षक राशिद खान ने कहा कि सदियों से एक साथ रह रहे हिंदू और मुसलमान को कोई अलग नहीं कर सकता। हम सभी भारत की संतान हैं। इस अवसर पर पहलवान लालजी यादव , पहलवान मुन्ना यादव तथा उनके शिष्यों द्वारा मलखं...

विश्वनाथ सचदेव, रूमी जाफरी समेत अनेक हस्तियों को सम्मानित करेगा वाग्धारा

Image
विश्वनाथ सचदेव, रूमी जाफरी समेत अनेक हस्तियों को सम्मानित करेगा वाग्धारा मुंबई। देश के सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित वाग्धारा सम्मान के सम्मानमूर्तियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। देश के लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार व साहित्यकार विश्वनाथ सचदेव को वर्ष 2025 का वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान तथा जाने माने लेखक व निर्देशक रूमी जाफरी को वाग्धारा जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने सम्मानमूर्तियों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नौ विशिष्ट जनों को अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए वाग्धारा नवरत्न सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।कालनिर्णय के जयराज सलगांवकर को भाषा सेतु, डॉ.संजय दुधाट को स्वास्थ्य व चिकित्सा, डॉ.अर्चना शर्मा ( रायपुर ) को विज्ञान व आधुनिक तंत्र, राकेश अचल ( ग्वालियर ) को पत्रकारिता, डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र को शिक्षा, विजय पंडित को रंगमंच, अरविंद बब्बल को सिनेमा और टेलीविजन के लिए, जयंतीमाला मिश्रा को नृत्य के लिए तथा नाशिक के शंकर कनौजिया व दतिया मध्यप्रदेश के डॉ. आलोक सोनी को समाजसेवा के लिए वा...

शुक्ला खेड़ा में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

Image
शुक्ला खेड़ा में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह  पाटन,  ७६वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हृदयांगन साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था मुंबई के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी बबुआ भैया ने शुक्ला खेड़ा जूनियर हाईस्कूल, ग्राम पंचायत भवन शुक्ला खेड़ा, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं शारदा सदन कंपाउंड में गणमान्य नागरिकों के साथ तिरंगा फहराया।‌ इस अवसर प्रधानाध्यापिका श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती पूनम प्रजापति, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्राम प्रधान श्री अमर नारायण, ग्राम पंचायत सचिव श्री सुरेश,  , धमनी खेड़ा से मुन्नी लाल त्रिवेदी, दीवानखेडा़ से दिलीप यादव, मास्टर राम आसरे, रामजी , अंशु सिंह, विनय कुमार आदि इन सभी कार्यक्रमों में शामिल रहे। शारदा सदन कंपाउंड में हुए झंडारोहण कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिन्हें मिष्ठान वितरण, पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिये गये। धमनी खेड़ा से पधारे श्री चन्द्रकान्त बाजपेई अधिवक्ता एवं सुप्रसिद्ध कवि ने बच्चों को बैसवारा के बारे में सुन्दर कविता के माध्यम से जानकार...

पूर्वांचल विकास परिवार ने किया पूर्व सांसद धनंजय सिंह का सम्मान

Image
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया पूर्व सांसद धनंजय सिंह का सम्मान  मुंबई। पूर्वांचल के विकास और आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार जमीनी संघर्ष करने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आज गोरेगांव पूर्व स्थित गौरी शंकर चौबे के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का सम्मान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने शॉल एवं पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान करते हुए कहा कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने हमेशा दुर्बल और पिछड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। यही कारण है कि पूर्वांचल का आम आदमी इन्हें अपना असली नेता मानता है। इस अवसर पर गौरीशंकर चौबे , रवि यादव , डॉ दिलीप पाल, बृजेश यादव , गुलाबचंद पाल, राजेश यादव समेत संस्था से जुड़े अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। धनंजय सिंह ने पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा पूर्वांचल के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे संस्था के हर अच्छे काम के साथ खड़े हैं।

गणतंत्र दिवस पर एसएम खान ने भाजपा का 10 हजार सदस्य बनाने का लिया संकल्प 1000 बच्चों को मुफ्त नोटबुक वितरित

Image
गणतंत्र दिवस पर एसएम खान ने भाजपा का 10 हजार सदस्य बनाने का लिया संकल्प    1000 बच्चों को मुफ्त नोटबुक वितरित                   मुंबई । गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जोगेश्वरी, आनंद नगर नाका के पास वार्ड क्रमांक 61 में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष एसएम खान द्वारा भाजपा का 10 हजार सदस्य बनाने का संकल्प लेते हुए 1000 बच्चों को मुफ्त नोटबुक्स वितरित किया गया । इस मौके पर अब्दुल रशीद अंसारी, मुनाहीर हुसैन, अमरचंद यादव, सुनील दुबे, रामलाल विश्वकर्मा, राजेश चौहान, आरके दुबे, पंकज शर्मा, आरिफ हयात, अनुराधा भविष्यकर समेत भारी संख्या में पार्टी के  पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसएम खान ने इस कहा कि 10 हजार भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का हमारा संकल्प जल्द पूरा हो जाएगा और हर साल हजारों बच्चों को मुफ्त नोटबुक वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र...

नया सबेरा कार्यालय पर वरिष्ठ समाजसेवी श्याम मोहन ने किया ध्वजारोहण

Image
नया सबेरा कार्यालय पर वरिष्ठ समाजसेवी श्याम मोहन ने किया ध्वजारोहण जौनपुर। जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हैदराबाद के नॉर्थ पीपुल्स एसोसिएशन तेलंगाना के समाजसेवी एवं कोषाध्यक्ष श्याम मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलाब का फूल भेंटकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का उत्सव, सभी देशवासियों के लिए सामूहिक उल्लास और गौरव का विषय है। भारत के पिछले 75 वर्षों का यह वह कालखंड है जिसमें, लंबे समय से सोई हुई भारत की आत्मा फिर से जागी है और हमारा देश विश्व-समुदाय में अपना समुचित स्थान प्राप्त करने के लिए अग्रसर हुआ है। विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल भारत को, ज्ञान और विवेक का उद्गम माना जाता था। लेकिन, भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा ...

अनिल गलगली, उदय प्रताप सिंह और अनुराग त्रिपाठी ने पूर्व विधायक घनश्यामदास दुबे को दी श्रद्धांजलि

Image
अनिल गलगली, उदय प्रताप सिंह और अनुराग त्रिपाठी ने पूर्व विधायक घनश्यामदास दुबे को दी श्रद्धांजलि मुंबई :पूर्व विधायक घनश्याम दुबे के आकस्मिक निधन के कठिन समय में उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

*'भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें' के नारे से गूंज उठा कलेक्ट्रेट जौनपुर* *200 मोटरसाइकिलों व 10 चारपहिया वाहनों के साथ जननायक की 101वीं जयंती पर निकली जन जागरण यात्रा**जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन*

Image
*'भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें' के नारे से गूंज उठा कलेक्ट्रेट जौनपुर*  *200 मोटरसाइकिलों व 10 चारपहिया वाहनों के साथ जननायक की 101वीं जयंती पर निकली जन जागरण यात्रा* *जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन* जौनपुर :  सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर समाज को जागरूक व संगठित करने हेतु जन जागरण यात्रा संगठन के केंद्रीय कार्यालय समसपुर खपरहा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट जौनपुर में संपन्न हुई। जन जागरण यात्रा के कई पड़ाव रहे। यह यात्रा प्रात 10:00 बजे संस्था कार्यालय समसपुर खपरहा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके प्रारंभ हुई। जिसका आगाज़ संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा दिखा कर किया। उसके बाद क्रमशः .......... कलेक्ट्रेट पहुंचने से 500 मीटर पूर्व जन जागरण यात्रा, पदयात्रा में परिवर्तित हो गई जिसमें हजारों लोग सम्मिलित थ...