*'भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें' के नारे से गूंज उठा कलेक्ट्रेट जौनपुर* *200 मोटरसाइकिलों व 10 चारपहिया वाहनों के साथ जननायक की 101वीं जयंती पर निकली जन जागरण यात्रा**जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन*

*'भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें' के नारे से गूंज उठा कलेक्ट्रेट जौनपुर* 
*200 मोटरसाइकिलों व 10 चारपहिया वाहनों के साथ जननायक की 101वीं जयंती पर निकली जन जागरण यात्रा*

*जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन*

जौनपुर :  सामाजिक संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर समाज को जागरूक व संगठित करने हेतु जन जागरण यात्रा संगठन के केंद्रीय कार्यालय समसपुर खपरहा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट जौनपुर में संपन्न हुई। जन जागरण यात्रा के कई पड़ाव रहे। यह यात्रा प्रात 10:00 बजे संस्था कार्यालय समसपुर खपरहा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके प्रारंभ हुई। जिसका आगाज़ संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा दिखा कर किया। उसके बाद क्रमशः ..........
कलेक्ट्रेट पहुंचने से 500 मीटर पूर्व जन जागरण यात्रा, पदयात्रा में परिवर्तित हो गई जिसमें हजारों लोग सम्मिलित थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन देने से पूर्व ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया। कर्पूरी ठाकुर अमर रहें के जोरदार नारों से संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर गुंजायमान रहा। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से जौनपुर प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा , जिला भदोही प्रभारी लक्षणधारी शर्मा, जिला अध्यक्ष भदोही कैलाश शर्मा,पंचम राम शर्मा,अशोक शर्मा, सैलून संघ अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा,सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी के साथ समस्त कमेटी,ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर मनीष कुमार शर्मा, डॉ बीके शर्मा, प्रकाश शर्मा ( पत्रकार) , तहसील अध्यक्ष बदलापुर श्यामबहादुर शर्मा के साथ समस्त कमेटी, एडवोकेट राममूर्ति शर्मा,एडवोकेट सुजीत कुमार शर्मा मनोज कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा ( पत्रकार एकता संघ प्रदेश उपाध्यक्ष) महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (MWO) के प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, प्रांतीय महासचिव शिवदयाल शर्मा, सुरेश शर्मा लंभुआ ओमकारनाथ शर्मा ( प्रबंधक जीपी इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज )मुख्य सचिव शैलेंद्र शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।जयंती समारोह की अपार सफलता हेतु जौनपुर की संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को मुंबई से उद्योगपति कलेक्टर शर्मा, राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,युवा नेता समाजसेवी अनिल शर्मा,बी पी शर्मा,संपादक छोटेलाल शर्मा,राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश सविता,वरिष्ठ समाजसेवी जे पी शर्मा,जयप्रकाश शर्मा एवं एडवोकेट अनिल शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती