राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन 2025 का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन 2025 का भव्य आयोजन
मुंबई:नेहरू युवा केंद्र, मुंबई पूर्वांचल मानस मंडल एवं रामकुमार पाल 64 फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वसंतोत्सव 2025 राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन शनिवार 1फरवरी, 2025 व रविवार 2फरवरी, 2025 को सांताक्रुज पूर्व मुंबई विश्वविद्यालय, कालीना स्थित कविवर्य कुसुमाग्रज सभागृह मराठी भाषा भवन सभागार में आयोजित किया गया है।पर्यवेक्षक वरिष्ठ कवि/साहित्यकार डॉ.सुधाकर मिश्र,कार्याध्यक्ष वरिष्ठ कवयित्री /साहित्यकार डॉ. कीर्ति काले हैं। मुख्य अतिथि हैं नेहरू युवा केंद्र महाराष्ट्र राज्य के निदेशक प्रकाश मनुरे, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष डॉ.मंजू लोढ़ा, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री, भदोही, मिर्जापुर के पूर्व सांसद रमेश दुबे। शब्द साधक सम्मान वरिष्ठ कवि नंदलाल पाठक, साहित्य सेवा सम्मान शैक्षणिक, सामाजिक व साहित्यिक संस्था भारती प्रसार परिषद को प्रदान किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर शुक्ल, करूणाशंकर उपाध्याय, रामअशीश गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रीतेशभाई शाह, रामसेवक पाण्डेय सम्मानीय अतिथि अनिल पाण्डेय, चंद्रकांत मिश्र, उदयप्रताप सिंह, जयपाल सिंह, सुषमा सिंह, प्रवीण देशमुख, राधेश्याम मिश्र, संदीप पाण्डेय, जगदंबा तिवारी, एडवोकेट अवनीश सिंह, दद्दन सिंह, हितेश शेट्टी तथा वरिष्ठ साहित्यकार के रूप में डॉ.श्री भगवान तिवारी, डॉ. हूबनाथ पाण्डेय, निडर जौनपुरी, जयप्रकाश मिलिंद, महेश दुबे, राकेश शर्मा, डॉ.कृष्ण कुमार मिश्र, प्रकाश पपलू,गोविंद भरद्वाज, जवाहरलाल निर्झर, अविनाश बागडे,बीरेंद्र कुमार दुबे, डॉ.जगदीश चंद्र, रेखा किंगर रोशनी, विभा प्रकाश, वेद स्मृति कृति। स्वागताध्यक्ष हैं प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल, उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी।
पर्यवेक्षक हैं हौशिला प्रसाद 'अन्वेषी', कमलेश पाण्डेय 'तरूण' एवं रामकृष्ण सहस्त्रबुधे। संरक्षक हैं स्मृति शेष हरिश शर्मा यमदूत, फूलचंद प्रजापति, लालता प्रसाद सिंह, संदीप दुबे एवं मोतीलाल बजाज। मार्गदर्शक हैं प्रवीण अंगारा एवं मुकेश चंदन। सहयोगी संस्थाएं हैं अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मुंबई, हृदयांगन साहित्यिक संस्था, हस्ताक्षरम् साहित्यिक संस्था, बाबूशोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट, सुधा साहित्यिक सामाजिक संस्था, संगीत साहित्य मंच, उज्ज्वल भारत सेवा संस्था, नवांकुर साहित्यिक संस्था और शौर्य फाऊंडेशन।
नियोजन समिति में रामजीत गुप्ता, रजनी साहू, विधुभूषण त्रिवेदी, वाचस्पति तिवारी और सत्यभामा सिंह। संयोजन समिति में अजय बनारसी, डॉ.मृदुल महक, बिट्टू जैन सना, अन्नपूर्णा सरगम, संगीता पाण्डेय, एडवोकेट अनिल शर्मा और आयोजन समिति में हैं संगीता दुबे, सदाशिव चतुर्वेदी, बिपिन दुबे, उमेश मिश्र 'प्रभाकर', राजेश ऋतुपर्ण और लक्ष्मी यादव।
निमंत्रक हैं ओजस्वी कवि/अध्यक्ष -पूर्वांचल मानस मंडल राजेश 'अल्हड असरदार'। 1 एवं 2फरवरी, 2025(
शनिवार एवं रविवार )को आयोजित हो रहे इस महोत्सव में सर्वप्रथम शनिवार 1फरवरी, 2025 को सुबह 8:30 बजे उपस्थिति पंजीकरण, सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उद्घाटन समारोह, दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक समीक्षात्मक काव्यपीठ और सायं 9;30 बजे से रात 9:00बजे तक कवि सम्मेलन।
रविवार 2फरवरी, 2025 को सुबह 9:30बजे से 11:30 बजे तक चर्चा सत्र, अनभै पत्रिका विशेषांक विमोचन। दोपहर 1:00बजे से3:00बजे तक समीक्षात्मक काव्यपाठ, दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:00बजे तक समीक्षात्मक काव्यपाठ और सायं 5:30बजे से रात 10:00बजे तक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होगा।
Comments
Post a Comment