*एम.एम.पी. शाह कॉलेज में स्पेक्ट्रम पहचान विषय पर सेमिनार का आयोजन*
*एम.एम.पी. शाह कॉलेज में स्पेक्ट्रम पहचान विषय पर सेमिनार का आयोजन*
मुंबई :सेवा मंडल एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम पी शाह महिला महाविद्यालय की महिला विकास प्रकोष्ठ समिति एवं जेंडर क्लब द्वारा संयुक्त रूप से 'स्पेक्ट्रम आइडेंटिटी' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. वत्सला त्रिवेदी ने कॉलेज की ओर से उपस्थित सभी गणमान्यों का स्वागत किया। प्रथम सत्र के मार्गदर्शक डॉ. परितोष बघेल ने चिकित्सीय दृष्टि से लैंगिक समानता की व्यापक व्याख्या की, जिसमें लिंग शब्द से लेकर ट्रांसजेंडर शब्द तक, तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले समाज तक की बात शामिल थी। सेमिनार के दूसरे सत्र में मुंबई विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र और मनोविज्ञान में स्नातक करने वाली पहली ट्रांसजेंडर श्रीदेवी लोंढे ने छात्राओं के साथ अपनी जीवन यात्रा साझा की। समाज ट्रांसजेंडर लोगों के प्रति अपने दृष्टिकोण को कैसे बदल सकता है और हमें मानव के रूप में कैसे देख सकता है? उन्होंने अपने सत्र में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भी सभी अधिकार और विशेषाधिकार मिलने चाहिए। तीसरे सत्र की मार्गदर्शक, पूर्व महापौर एडवोकेट निर्मला सामंत प्रभावलकर ने विस्तार से बताया कि कानून ट्रांसजेंडर लोगों को किस नजर से देखता है और कानून के तहत ट्रांसजेंडर लोगों को क्या अधिकार दिए गए हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना पत्की के मार्गदर्शन में इस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता महिला विकास प्रकोष्ठ समिति की समन्वयक डा. हिना शाह और जेंडर क्लब समन्वयक श्रीमती दर्शना बुच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद गिरमकर ने किया। सेमिनार में वाइस प्रिंसिपल डॉ अवनीश भट्ट , लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल राखी गढ़वे, टीचर्स और छात्राओं ने भाग लिया। दर्शना बुच ने आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment