उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए गए डॉ किशोर सिंह

उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए गए डॉ किशोर सिंह
मुंबई। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड द्वारा आज जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ. किशोर सिंह को एक और महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें उत्तर पश्चिम मुंबई का प्रभारी नियुक्त किया गया है। समझा जाता है कि पार्टी के प्रति उनकी संपूर्ण निष्ठा तथा समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि वे पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही की तरह दी गई जिम्मेदारियां का निर्माण पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड का आभार माना है।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती