तुलेश्वर कुमार सेन को सक्षम का जिला संयोजक बनाया गया*

*तुलेश्वर कुमार सेन को सक्षम का जिला संयोजक बनाया गया*

छुईखदान _ शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना ,संकुल केंद्र घिरघोली विकास खंड_ छुई खदान, जिला के सी जी में पदस्थ प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन  जो कि राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित है उन्हें जिला _खैरागढ़ _छुई खदान _गंडई (छत्तीसगढ़) सक्षम का जिला संयोजक बनाया गया।
     सक्षम के प्रदेश सचिव श्री अनूप कुमार पांडेय जी ने कहा सक्षम को अगर विस्तारित रूप में बताया या समझाया जाए तो उनका पूरा नाम समदृष्टि क्षमता विकास एवम अनुसंधान मंडल है।इनका कार्य क्षेत्र बहुत ही विशाल है।समाज में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।दिव्यांग भाई बहनों की सेवा करना, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक  रूप से उनको सक्षम बनाना है। दिव्यांग भाई बहनों को  मिलने वाली सुविधाओं के लिए दिव्यांग मित्र बनकर कार्य करना है।अलग अलग शाखा बनाकर ग्राम, ब्लाक, जिला में कार्य का विस्तार करना है।जानकारी के अभाव मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं।समाज में 21 प्रकार के दिव्यांग भाई बहन होते हैं।उनका अलग अलग वर्गों में वर्गीकरण किया गया है।
सक्षम - बलौदा बाज़ार भाठापारा जिला इकाई की बैठक दिनांक 28/10/2023 दिन शनिवार को दोपहर एक बजे स्थानीय अम्बेडकर चौक स्थिति भट्टर काम्प्लेक्स नवा सवेरा समाजिक संस्थान के कार्यालय बलौदाबाजार मे आयोजित किया गया था उक्त बैठक मे सक्षम एक परिचय, जिले मे सक्षम के कार्यविस्तार आदि विषयो मे चर्चा करते हुए, कार्यकारिणी विस्तार के साथ ही बलौदा बाज़ार जिले मे दिव्यांग सेवा केंद्र उद्घाटन एवं विगत समय सक्षम से जुड़कर समाजिक कार्य करने वाले बंधुओ एवं  बहनो को सम्मानित किया ।जिसमे सक्षम के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ राजेश अवस्थी जी (जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार), प्रांतीय सचिव श्री अनुप पाण्डेय जी (बिलासपुर) सक्षम प्रदेश सह सचिव श्री लोकनाथ सेन, जिला सचिव श्री ढालेन्द्र साहू जी,जिला अध्यक्ष श्री बाजपाई जी।
            इसी कार्यक्रम में तुलेश्वर कुमार सेन को सक्षम इकाई खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले का जिला संयोजक बनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती