जनभाषा द्वारा भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान का हुआ शुभारंभ

जनभाषा द्वारा भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान का हुआ शुभारंभ

ठाणे
साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे का वार्षिकोत्सव शनिवार दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को मुन्ना सिंह बिष्ट कार्यालय,सिडको ठाणे (पश्चिम) में आयोजित किया गया।संस्था द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता रहा है इस वर्ष देश के उत्कृष्ट एवं वरिष्ठ साहित्यकार ‌भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट (लालकिले से काव्यपाठ करने वाले कवि) के नाम साहित्य गौरव सम्मान देने का शुभारंभ किया गया।इस वर्ष का भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान-2023 महानगर के उत्कृष्ट राष्ट्रीय कवि एवं गज़लकार एन.बी. सिंह 'नादान' को प्रदान किया गया। नादान जी को 15 पुस्तकों का लेखन करने का श्रेय तथा महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मान प्राप्त है।नादान जी मूलतः जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश के केराकत तहसील के साधारण परिवार से आते हैं।आप विगत कई वर्षों से भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के फाउंडर सचिव भी रहें हैं।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी(संपादक,आलोचक) ने की तथा मुख्य अतिथि के रुप में गज़लकार लक्ष्मण शर्मा "वाहिद" (सदस्य चयन समिति महाराष्ट्र राज्य उर्दू अकादमी, महाराष्ट्र),विशेष अतिथि प्रमिला शर्मा (सदस्य महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी, महाराष्ट्र),साहित्यकार नरेंद्रसिंह "गहरवार"(संस्थापक अध्यक्ष), सम्मानित अतिथि में रेखाकिंगर रोशनी (अधिवक्ता एवं वरिष्ठ ग़ज़लकार), दिनेश सिंह 'रघुवंशी'(सेवा निवृत्त अधिकारी- शिपिंग कार्पोरेशन),नागेन्द्र नाथ गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार संतोष पाण्डेय एवं त्रिलोचन सिंह अरोड़ा के साथ सम्मानित मूर्ति तिलकराज खुराना (सेवा निवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार) तथा "नादान" जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था अध्यक्ष रामप्यारे सिंह 'रघुवंशी' एवं युवा कवि,शिक्षाविद् विनय सिंह 'विनम्र' ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात वंदना से किया गया।सम्मान मूर्ति नादान जी के सम्मान के पश्चात मंचासिन साहित्यकारों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र,प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) देकर किया गया।संस्था के मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव में डा.शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र,उमेश मिश्र प्रभाकर, अधिवक्ता अनिल शर्मा,संस्था सचिव अनिल कुमार राही,वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही,शिव शंकर मिश्र,रेखा तिवारी,शिवकुमार सिंह,सत्यभामा सिंह,मदन गोपाल गुप्ता अकिंचन,प्रभा शर्मा सागर,शिल्पा सोनटक्के,नंदलाल क्षितिज,डॉ आनंदी सिंह रावत,सुभाष चतुर्वेदी,आत्मिक श्रीधर मिश्र,एच आर यादव,अश्विनी कुमार यादव,आनंद पांडे केवल,जगदीप सिंह बिष्ट,ओम प्रकाश सिंह,रमाशंकर यादव,जाकिर हुसैन रहबर,जवाहरलाल निर्झर,राजेश दुबे अल्हड़ असरदार,कल्पेश यादव, नंदलाल थापर,अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम, बिट्टू जैन,सीमा त्रिवेदी,उमाकांत वर्मा,डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी आदि साहित्यकारों, गजलकारों,कवियों एवं पत्रकारों की मुख्य रूप से उपस्थित थीं।अंत में सम्मान समारोह एवं कविगोष्ठी में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती