आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को समर्पित रही हस्ताक्षरम् की मासिक काव्यगोष्ठीनारायणा काॅलेज के उप प्रधानाचार्य वाचस्पति तिवारी व इण्डियन स्टूडेंट कांसिल की संगठक संगीता पाण्डे का अभिनंदन

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को समर्पित रही हस्ताक्षरम् की मासिक काव्यगोष्ठी
नारायणा काॅलेज के उप प्रधानाचार्य वाचस्पति तिवारी व इण्डियन स्टूडेंट कांसिल की संगठक संगीता पाण्डे का अभिनंदन
रविवार 29/10/2023 को नालासोपारा पूर्व स्थित ज्ञान सागर विद्यालय में हस्ताक्षरम् साहित्यिक व सामाजिक संस्था की मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न हुई। उक्त गोष्ठी आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जयंती निमित्त समरसता दिवस के रूप में आयोजित किया गया। डॉ. पियुष सिंह (प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी) की मुख्य अतिथि व वरिष्ठ व्यंगकार हरिश शर्मा "यमदूत"  विशिष्ट अतिथि की महनिय उपस्थिति में अरूण दुबे की अध्यक्षता में व राजेश "अल्हड़ असरदार" के संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
उपस्थित साहित्यकारों में डाॅ. मृदुल "महक", कल्पेश यादव, अमरनाथ दुबे, डॉ. संगिता तिवारी, हरिश शर्मा "यमदूत", अरूण दुबे, संदीप प्रजापति, संगिता पाण्डे, शिवनारायण यादव, वाचस्पति तिवारी, दिप्ति ठाकुर, अदिति जैसवार, खुशबू सिंह व डॉ. पियुष सिंह आदि ने विविध रसों से भरपूर काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि ने सभी का अभिनंदन करते हुए पुनः बृहद् आयोजन का आश्वासन दिया अंत में संस्था के संरक्षक अमरनाथ दुबे ने सभी का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता