मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका – कृपाशंकर सिंह

मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका – कृपाशंकर सिंह
मुंबई/भोपाल । देश का हृदय प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज का मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ विधानसभा में विधानसभा संयोजक कैलाश राज के साथ बीजेपी प्रत्याशी मोहन शर्मा का प्रचार करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास की दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन सहायता योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता का दिल जीत लिया है। आज मध्य प्रदेश की जनता खुलकर भाजपा का समर्थन दे रही है। जातव्य है कि बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह को नरसिंहगढ़ विधानसभा में प्रचारक की जिम्मेदारी दी है। पार्टी को भारी मतों से जीताने के लिए वे 17 नवंबर तक यहां जमकर प्रचार करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला