विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त डॉक्टरों का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय मोर्चा

विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त डॉक्टरों का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय मोर्चा
मुंबई: विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त ,उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई की तरफ से 2 जुलाई को दहिसर पश्चिम स्थित रिवर व्यू सभागृह में डॉक्टरों के अभिनंदन तथा मुफ्त छतरी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री राम यादव तथा समाजसेविका रेखा राम यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए डॉक्टरों ने जिस तरह से लोगों की जान बचाई है, उसे देखते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई द्वारा विश्व डॉक्टर  दिवस के निमित्त उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। राम यादव ने कहा कि ईश्वर भले हमें पृथ्वी पर भेजता है परंतु हमें स्वस्थ और दीर्घायु बनाने की दिशा में डॉक्टरों का योगदान अमूल्य है। यही कारण है कि विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त के जीवन देने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, दहीसर विधानसभा की विधायक मनीषा चौधरी, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी पवन त्रिपाठी समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती