कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए वायरस म्यूटेशन और मानव गलतियों से बचना होगा - आनंदश्री



कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए वायरस म्यूटेशन और मानव गलतियों से बचना होगा - आनंदश्री
- दो कारणों में एक पर नियंत्रण हमारे हाथ मे है

  यह अच्छी खबर है कि, कुछ समय से COVID ​​​​-19 संक्रमण मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कई राज्यों ने तो ढील ​​​देना शुरू कर दिया है, और बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है, जहां लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। 
मास्क नहीं पहनना, साफ सफाई का अभाव और भीड़ का हिस्सा बनना COVID बढ़ाने का कारण बन सकता है। यंहा तक कि वेक्ससीनेशन से डर भी कोविड मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है। जिसे हम तीसरी लहर कहते है।

दो कारक है वायरस बढ़ने के,  एक वायरस का नया म्यूटेशन तैयार होना और दूसरा मानव का व्यवहार । वायरस के म्यूटेशन ( नई पीढ़ी ) पर हमारा नियंत्रण नही है। लेकिन मानव व्यवहार तो हमारे हाथ मे है। अदृश्यता पर नियंत्रण नही पर जो सदृश्य है वह तो हमारे हाथ मे है ना। 

अदृश्य वायरस है और सदृश्य मानव व्यवहार।
आज हमारे हाथ मे केवल मानव व्यवहार को नियंत्रण करना है। इसके नियंत्रण से तीसरी लहर भी  नियंत्रित हो जाएगी। 
जो हमारे हाथ मे है वह जरूर करेंगे। तीसरी लहर में भी हम मास्क लगाना , हाथ धोना, सैनिटाइजर, दूरी बनाना, भांप,लॉक डौउन और सबसे जरूरी वेक्सीन लेना। इसे अनदेखा न करे। कोरोना ने हमारे चैन को  ब्रेक किया अब समय आ गया है उसके चैन को ब्रेक करने का। माना की तीसरी डरावना है लेकिन इस लहर को भी हम पार कर जाएंगे। 
वेक्सिनेशन बहुत जरूरी है। कोरोना के प्रभाव को  यह कम करता है। डर को दूर कर पहले वेक्सीन ले। तीसरी लहर का यह सशक्त हथियार है। 

ऊपरी उपाय करते रहें तो , तीसरी लहर से संक्रमित होने पर भी वह गंभीर नही बनेगी। 

प्रो डॉ. दिनेश गुप्ता- आनंदश्री
आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट गुरु
मुम्बई

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती