साहित्यिक मंच अवधी मिठास से बही अवधी मिट्टी की सुगंध

साहित्यिक मंच अवधी मिठास से बही अवधी मिट्टी की सुगंध
मुंबई :साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक  एवं आध्यात्मिक संस्था अवधी मिठास (अखिल भारतीय अवधी समाज-उत्तर प्रदेश) राष्ट्रीय पटल से शनिवार दिनांक 27 जून 2021 को अखिल भारतीय अवधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ पवन विजय,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल,राष्ट्रीय संयोजक डॉ अरुण प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनिक,मीडिया प्रभारी प्रो. श्रेयस त्रिपाठी, संयोजक श्रावस्ती से प्रीतम श्रावस्तवी,महासचिव एवं संस्था संस्थापक मनोज मिश्रा "कप्तान" व समस्त पदाधिकारियों  के आयोजन,संयोजन में मुंबई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार छंद,गीत, मुक्तक,सवैया,कजरी के सशक्त स्वर अवधी माटी के लाल कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप को  अवधी मिट्टी की सुगंध को बिखरने हेतु आमंत्रित किया गया।
एकल काव्यपाठ करते हुए विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,मित्रों,संबंधियों को अपनी अवधी,भोजपुरी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।उपस्थित मंच से बाबा कानपुरी, मंजू कट्टा,ज्ञानेन्द्र पांडे,ब्रजभूमि से कृष्णा भारद्वाज शास्त्री,अनिल कुमार राही,एडवोकेट अनिल शर्मा,प्रितम श्रावस्तवी,रविन्द्र शर्मा दीप,रचित शर्मा,रचना शर्मा,प्रवीण शर्मा,सोनु भगुआ, आर एल वर्मा,रामजी लाल सिंह चौहान,सोहनलाल शर्मा प्रेम,कनकलता गौर,हरिकेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, विकास मिश्रा,शकुन्तला तोमर, ममता खरे,विकास द्विवेदी आदि सभी ने विनय शर्मा दीप का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें गौरवान्वित किया।दीप द्वारा चंद अवधी सुगंध को देखें जो चर्चित रही-
सरस्वती वंदना से शुभारंभ हुआ-----
माई सुरसती बार हजार,गुहार तुहार लगावत बानी।
प्यार क भूखल बा लरिका,तनिका से दरश जगावत बानी।

वर्षाऋतु के सुन्दर सवैया पर लोग झूम उठे------
बरखा ऋतु वारहिं संगन में दुवरे-दुवरे अब आय ठरी रे।
उतरी बदरी ललकारत जू,दखिनी घहराइ के चोटी चढी रे।

अवधी गीतों की सुगंध में झूमर गीत खूब चर्चित रही-
रतिया कुहुक कोयलिया,करेली बिहनवां।
अइहैं मोर सजनवां ना ।।
चनवां के पिछे आवेला,सूरज लाली लेइके।
फूलवा के रसराज भंवर भी,अइहैं माली लेइके।
शोभा बढीं जइहैं, घरवा-अंगनवां।
अइहैं मोर सजनवां ना ।।

अंत में निमंत्रक,संस्थापक मनोज मिश्रा जी ने विनय शर्मा दीप के साथ पटल पर उपस्थित सभी साहित्यकारों,श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर एकल काव्यपाठ समाप्त करने की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती