अवधी मधुरस साहित्यिक पटल अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब

अवधी मधुरस साहित्यिक पटल अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब

मुंबई:साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक  संस्था ' अवधी मधुरस ' मेरठ फेसबुक पटल अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है।संस्थापक आदरणीय ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों से उक्त पटल से सिर्फ अवध व भोजपुर की मिट्टी के साहित्यकारों  ने काव्यपाठ कर हमें और मातृभूमि की क्षेत्रीय भाषा को गौरवान्वित किया है।प्रतिदिन नियति समय पर पटल से काव्यपाठ हो रहा है,जिस दिन कवि किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाये स्वयं पाण्डेय ही काव्यपाठ करते हैं।उन्होंने बताया कि हमारे पटल पर दुसरी बार गुरुवार दिनांक 24 जून 2021 सायंकाल 7 बजे, मुंबई के प्रतिष्ठित सामाजिक,साहित्यिक, आध्यात्मिक अभिरुचि के धनी कवि,लेखक,गीतकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।दीप जी मूलतः जौनपुर उत्तर प्रदेश के हैं,उन्हें अपनी जन्मभूमि की मातृभाषा से अद्भुत प्रेम है।दीप जी हिन्दी,अवधी,ब्रज,भोजपुरी भाषाओं की अनेक विधाओं में  लेखनी करते हैं।पटल पर उन्होंने माता सरस्वती की वंदना के पश्चात वर्षाऋतु पर सवैया सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया तथा हास्य-व्यंग्य व कजरी के गीतों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया।उक्त काव्यपाठ का संयोजन  पाण्डेय जी के साथ उनके सहकारी साहित्यकार नरसिंह हैंरा जौनपुरी ने की थी।दीप जी की कुछ विधाओं के गीतो से रूबरू करते हैं-
(1)
बरखा ॠतु वारहिं संगन में, दुवरे-दुवरे अब आय ठड़ी रे।
उतरी बदरी ललकारत जूं,दखिनी घहराइ के चोटि चढी रे।
पछुवीं मंडरातहिं शोर करै,पुरबी झकझोर के आगे बढी रे।
बडरी-बडरी कजरी अंखिया मह साजन कै कइ स्वप्न मढी रे।।

(2)
इक बेर क हाल सुन भयवा
जब गयली ससुरारी में ।।

(3) कजरी ने तो झूम मचा दी-

परदेशी संदेश हौं पठावतानी,
देशवा बुलावतानी हो ।।

काली बदरी के भीत,
लिखतानी हम गीत -2
मीत तहरा बिना सावन बितावतानी।
देशवा बुलावतानी हो।।   (1)

पतझड,फाग,बसंत, 
नाहिं आयो मोरे कंत -2
अंत सावन कै,तहरा जतावतानी ।
देशवा बुलावतानी हो ।।  (2)

झूमका,नथनी औ बिंदिया,
नाहीं चाही हमरा तिजिया -2
निंदिया आवे ना,काहे के सतावतानी।
देशवा बुलावतानी हो ।।   (3)

अंत में आयोजक पाण्डेय जी ने उपस्थित सभी श्रोताओं, साहित्यकारों के साथ दीप जी का आभार व्यक्त करते हुए काव्यपाठ का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती