कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक बदलापुर पर स्थापित श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जनों ने उन्हें नमन किया साथ में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश के निर्माण में उनके कार्यों पर चर्चा करते हुए सरदार पटेल को नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी साक्षात दुर्गा स्वरुपा थी, उनके अदम्य साहस और त्वरित निर्णयों से पूरा विश्व उनका लोहा मानता था। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी को विश्व का भूगोल बदलने वाली नेता बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के एक लाख शशस्त्र सैनिकों को आत्मसमर्पण कराकर बंग्लादेश का निर्माण किया एवं भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी ने श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश की एकता और अखंडता का मिशाल बताते हुए कहा कि देश की उन्नति और विकास ही हर नेता, जनप्रतिनिधि और लोगों का परम कर्तव्य होना चाहिये। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला, बृजेश दूबे, सुंदरम पांडेय, किशन मिश्रा, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन