ज्योत्स्ना सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई
ज्योत्स्ना सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध सभागार में शोधार्थिनी ज्योत्स्ना सिंह पुत्री अशोक कुमार सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। हिन्दी विषय की शोध छात्रा ज्योत्स्ना सिंह का शोध शीर्षक “ प्रभा खेतान के उपन्यासों में नारी मनोदशा का अध्ययन” है। उनकी शोध निर्देशिका तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर की पूर्व प्राचार्या डॉ. सरोज सिंह एवं बाह्य विशेषज्ञ प्रो. राकेश कुमार सिंह हिन्दी विभाग,इलाहाबाद विवि प्रयागराज ने शोध कार्यों का मूल्यांकन तथा मौखिकी परीक्षा लिए।इस अवसर पर हिन्दी विषय के पटल सहायक रवीन्द्र ओझा, प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन प्रसाद यादव, उप कुलसचिव शैक्षणिक अजित कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार सिंह, डाॅ. सरोज सिंह समेत कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment