यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.लक्ष्मीशंकर यादव की 30 वी पुण्यतिथि के अवसर पर खुटहन थाना अंतर्गत स्थित विशुनपुर चौराहे पर स्थापित लक्ष्मीशंकर की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण ,हवन पूजन कर विधि विधान से श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि स्व. लक्ष्मीशंकर संविधान सभा में सदस्य,अंतरिम संसद में सदस्य, छ: बार विधायक के रुप में देश प्रदेश को अपनी सेवाएं दी। स्व. यादव ने प्रदेश सरकार में छः बार कैबिनेट मंत्री के रुप में स्वास्थ्य, सहकारिता,एवं लोकनिर्माण व सिंचाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है। राकेश मिश्रा ने स्व.लक्ष्मीशंकर यादव को विकास का अग्रदूत बताते हुए आगे कहा कि लक्ष्मीशंकर यादव ने जौनपुर जनपद सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया था, बतौर लोकनिर्माण मंत्री के रूप में पूरे प्रदेश में नदियों पर पुल और स्कूलों का भी निर्माण कराया। वे गांधीवादी और उदार प्रवृत्ति के जननेता थे।कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं लक्ष्मीशंकर यादव के पुत्र विजय यादव ने कहा कि पूज्य पिताजी राजनैतिक संत थे, उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज और प्रदेश का विकास समान रुप से बिना भेदभाव से किया था, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी कार्य करने की विशेष रुचि रहती थी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष के विपिन शर्मा, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख विश्राम राम, पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,ओमप्रकाश यादव, दलसिंगर यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्यारेलाल यादव, कमलेश रजक प्रधान, ईश्वरदेव यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, डा.राम आसरे, सत्यम तिवारी, संजय सिंह, हौशिला प्रसाद यादव, ऋषीदेव यादव, अरविंद कुमार, शिवानंद, अंशुमन यादव अजीत यादव , संकटा प्रसाद यादव, मुहम्मद अरशद, श्रीराम शास्त्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment