पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर शिवसेना का आंदोलन : संदीप तिवारी
पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर शिवसेना का आंदोलन : संदीप तिवारी
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की महासभा में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर शिवसेना आक्रामक है। शिवसेना जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में मंगलवार को 16 भाजपा नगरसेवकों के विरोध में जन आंदोलन किया गया। इस आंदोलन की शुरुआत भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित नगरसेविका शानू गोहिल की जनसंपर्क कार्यालय से की गई। इसके बाद साईंबाबा नगर, शिरडी नगर, न्यू गोल्डन नेस्ट, जेपी नॉर्थ सर्कल समेत अनेक भागों में विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों के कार्यों पर नजर रखते हैं। वे नीतियों की समीक्षा करते हैं और सत्ता के दुरुपयोग, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उनके कारण ही जनता की आम समस्याएं प्रशासन तक पहुंचती हैं। ऐसे भी पत्रकारों का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में शिवसेना द्वारा जन आंदोलन किया गया। पत्रकारों के न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू भोईर के अलावा समन्वयक विक्रम प्रताप सिंह, शहर प्रमुख सचिन मांजरेकर, पूर्व नगरसेवक विजय राय, विद्या शंकर चतुर्वेदी,निशा नार्वेकर जिला संघटक,नवीन सिंह शहर प्रमुख, संतोस गोले, प्रीति पाटिल, धर्मेश पांडेय, सर्वेस पांडेय, अरुण मिश्रा, निखिल तावड़े, रवि तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment