भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न

भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न
ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी मुन्ना बिष्ट कार्यालय सिडको ठाणे के सभागृह में शनिवार 27 अगस्त 2022 को वरिष्ठ साहित्यकार विदेह जी महाराज की अध्यक्षता एवं संस्था अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में हुई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल क्षितिज एवं सुशील शुक्ला नाचीज उपस्थित थे।
 मंच का भव्य संचालन युवा साहित्यकार एवं संस्था के कार्याध्यक्ष विनय कुमार सिंह विनम्र ने किया। मासिक काव्य गोष्ठी का शुभारंभ आरपी सिंह रघुवंशी के सरस्वती वंदना से शुरू होते हुए मंच के सम्मानित कवियों के काव्य पाठ तक चला और अंत में राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन किया गया।उपस्थित साहित्यकारों में श्रीनाथ शर्मा,शिल्पा सोनटक्के, सुभाष चतुर्वेदी,अनिल कुमार राही, विनय शर्मा दीप,शेषमणि मिश्रा,शिव शंकर मिश्रा,अनीता रवि,नागेंद्र नाथ गुप्ता, डॉक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी एवं शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।हृदयांगन साहित्यिक संस्था द्वारा भारतीय जनभाषा प्रचार समिति अध्यक्ष आर पी सिंह रघुवंशी का अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह मोमेंटो देते हुए संस्था उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद दुबे एवं गोष्ठी में मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।अंत में संस्था के संगठन सचिव विनय शर्मा दीप द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती