महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय संघ

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय संघ
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री व हिंदीभाषी नेता मंगलप्रभात लोढ़ा का उत्तरभारतीय संघ 30 अगस्त को भव्य सत्कार करेगा। बांद्रा पूर्व के उत्तरभारतीय संघ भवन में आयोजित पर्यटन, कौशल विकास, महिला व बाल कल्याण मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के इस सत्कार समारोह में दिग्गज उत्तरभारतीय नेता, उद्योगपति, बुद्धजीवी, समाजसेवी, संघ के पदाधिकारी, ट्रस्टी, सदस्य समेत भारी संख्या में उत्तरभारतीय जुटेंगे।उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि  मंगलप्रभात लोढ़ा को महाराष्ट्र सरकार में शामिल कर हिंदी भाषी समाज को एक नेतृत्व देकर सम्मान दिया है। समाज इसके लिए महाराष्ट्र सरकार का आभारी है। साथ ही संतोष आरएन सिंह का यह भी कहना है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लाखों की संख्या में उत्तरभारतीय रहते हैं इसलिए सरकार में और अधिक प्रतिनिधित्व उत्तरभारतीयों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदीभाषी समाज को मंत्री लोढ़ा से काफी अपेक्षाएं हैं। हम सभी उम्मीद करते हैं कि वे समाज की उम्मीदों व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती