मलाड मेंमनपा के आदर्श वरिष्ठ शिक्षक लवकुमार मिश्र की यादगार सेवानिवृत्ति।

मलाड मेंमनपा के आदर्श वरिष्ठ शिक्षक लवकुमार मिश्र की यादगार सेवानिवृत्ति।
मुंबई : मलाड पूर्व में बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला, क्रमांक 1 के आदर्श शिक्षक लवकुमार विद्याशंकर मिश्र 1 सितंबर से सेवानिवृत्त हो गये। उनके सम्मान में विद्यालय के सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने किया। सम्मानित अतिथि के रूप में
समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, अधीक्षक अशोक मिश्र, डॉ शिवश्याम तिवारी, डॉ संदीप तिवारी, लालचंद तिवारी, मोती तिवारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, रामराज पाल, सिद्धनाथ मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, रमाशंकर यादव ,ईश्वरदेव पाल, चंद्रभान राम, मालती भट्ट, सतीश सिंह, अर्जुन मडावी महेंद्र पासी तथा रामचंद्र जायसवाल की उपस्थिति रही। वक्ता के रूप में रेनू शुक्ला ,अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रेखा यादव  एवं सूत्र संचालक के रूप में  राजीव मिश्र की उपस्थिति बहुत ही प्रशंसनीय रही।
समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य लालजी भगवान दास यादव जो कि इस कार्यक्रम हेतु विशेष रूप से अपने मूल गांव मीरगंज जौनपुर से उपस्थित थे। गौरतलब हो कि श्री यादव के पिता  स्मृति शेष शिक्षाविद् भगवान दास यादव मीरगंज के श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज के संस्थापक थे। साथ उनके साथ उनके चचेरे भाई मृदुभाषी  वरिष्ठ शिक्षक राजेश प्रभाकर यादव भी उपस्थित थे। उनके पिता स्मृति शेष प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर यादव भी संस्थापक सदस्य थे।राजेश यादव के पिता के आशीर्वाद से जौनपुर से बहुत से शिक्षक मुंबई पहुंचे और उन्हें शिक्षक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यादव बंधुओं  ने श्री मिश्र का यादगार सत्कार कर उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात के सुखद जीवन की कामना की है। समारोह में मुख्य आकर्षण पत्रकार गुलाब पांडे, रामबली त्रिपाठी, दिनेश द्विवेदी, मुख्याध्यापिका फूला देवी,संगीत शिक्षक राजेश कुमार सिंह, उमेश मिश्रा के साथ ही श्रीमती लेले की  संगीतमय प्रस्तुति और रेखा सिंह , सौम्या सिंह द्वारा प्रस्तुत गीत रहे ना रहे हम, महका करेंगे बड़ा ही हृदय स्पर्शी रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती