राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंबई के इंजीनियरिंग छात्र विशाल पांडे ने किया नाम रोशन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंबई के इंजीनियरिंग छात्र विशाल पांडे ने किया नाम रोशन
मुंबई। कहते हैं कि प्रतिभाएं प्रति परिस्थितियों मोहताज नहीं होती। सामान्य परिवार के बच्चे भी आज पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भायंदर पूर्व निवासी साहबदीन पांडे के सुपुत्र विशाल पांडे ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथोन 2022 ग्रैंड फिनाले में विनर्स का खिताब जीतकर अपना और मुंबई का नाम रोशन किया है। विशाल पांडे मुंबई के प्रतिष्ठित ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र है। अत्यंत मेधावी विशाल पांडे को मुंबई यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन समिति की तरफ से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। विशाल ने विजेता बनकर मुंबई यूनिवर्सिटी और ठाकुर कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। विशाल की इस कामयाबी के लिए उसके सभी शिक्षकों और मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न