हिन्दी साहित्य का इतिहास पर व्याख्यान एवं कवि सम्मेलन संपन्न

हिन्दी साहित्य का इतिहास पर व्याख्यान एवं कवि सम्मेलन संपन्न 
मुंबई 
साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था "राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के पटल से रविवार दिनांक 28 फरवरी 2021 को दिवाकर चंद्र त्रिपाठी के संचालन में विनय शर्मा दीप द्वारा हिन्दी साहित्य का इतिहास विषय पर व्याख्यान तथा कवियत्री प्रमिला मेहरा किरण के संचालन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।कवि सम्मेलन तथा साहित्यिक व्याख्यान का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम(श्रावस्ती),अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला किरण,उपसचिव प्रियंका भोर के सहयोग से संपन्न हुआ।
संस्था के पदाधिकारी दीप का संक्षिप्त परिचय जानकर लगा कि वास्तव में दीप जी अपने कुल के दीप हैं।जिन्होंने हिन्दी,अवधी एवं भोजपुरी भाषाओं में गीत, कविता,छंद एवं विलुप्त होती विधा सवैया के लेखक व मुंबई महानगर के सशक्त साहित्यकार हैं।इस समय आप पत्रकारिता के क्षेत्र में भी साहित्य जगह हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।आपने स्नातकोत्तर (एम•ए•1997 हिन्दी) तिलकधारी सिंह महाविद्यालय जौनपुर,उत्तर प्रदेश से की। "दीप" जी का जन्म 18 मार्च 1972 ई॰ में गाँव फूलपुर, जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में माता श्रीमती शांति देवी एवं पिता स्वर्गीय दीप नारायण शर्मा के आंगन में हुआ।दीप जी वृहन्मुंबई महानगर पालिका मुंबई के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं,आप कोविड-19 के वास्तविक योद्धा भी रहें हैं, आपको सामाजिक संस्थाओं ने कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया।दीप जी का साहित्यिक सफर 1995 जौनपुर से प्रारंभ होकर आज मुंबई महानगर में विभिन्न साहित्यिक मंचों हस्ताक्षर,भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे-मुंबई,काव्यसृजन, अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच,काव्यकुंज,संगीत साहित्य मंच मुंबई,भारत काव्य मंच, कलमकार साहित्य संस्था मुंबई,राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ,राष्ट्रीय हृदयागंन साहित्य संस्था मुंबई, राष्ट्रीय स्वर साहित्य संगम मुंबई,काव्य सागर प्रतापगढ़,अखिल भारतीय साहित्य परिषद,अखिल भारतीय काव्य मंच,बेस्टी एजुकेशन संस्थान (दोहा-कतर) आदि से जुड़कर साहित्य सेवा कर रहे हैं।
आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं।इन्हें उत्कृष्ट लेखन व साहित्य सेवा हेतु अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र,ह्यूमन टूडे पत्रिका, राष्ट्रीय काव्यसृजन साहित्यिक  संस्था,राष्ट्रीय स्वर साहित्य संगम,अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच,बेस्टी एजुकेशन संस्थान (दोहा-कतर),हृदयागंन साहित्य संस्था एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।आमंत्रित व्याख्याता नव साहित्य कुंभ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं,दीप ने साहित्यिक एवं सामाजिक व्याख्यान का विषय "हिन्दी साहित्य का इतिहास" पर विस्तृत जानकारी सभी साहित्यकारों तक पहुंचाने का प्रयास किया तथा लुप्त होती विधा सवैया से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।व्याख्यान के पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था की पदस्थ नारी शक्तियों में प्रमिला किरण,डाॅक्टर रूचि श्रीवास्तव(संयोजिका मुंबई इकाई),प्रियंका गुप्ता भोर, पारमिता सार्णगिं,अलका केसरी (उपसचिव-सोनभद्र) द्वारा काव्यपाठ किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती