पेनाल्टी रसीद के साथ फ्री मास्क देने की अपील
पेनाल्टी रसीद के साथ फ्री मास्क देने की अपील
मुंबई : उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मनपा आयुक्त इकबाल चहल से मास्क ना पहनने वालों को पेनाल्टी की रसीद के साथ फ्री मास्क देने की अपील की है। जयप्रकाश सिंह के अनुसार सिर्फ पेनाल्टी मारने से लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती। पेनल्टी मारने के बाद भी वह व्यक्ति बिना मास्क के ही आगे चलता रहता है, जिससे संक्रमण का भय बना रहता है। पेनाल्टी रसीद के साथ मास्क दिए जाने से तत्काल संक्रमण का खतरा टल जाता है। उसके साथ साथ उसके संपर्क में आने वाले लोग भी सुरक्षित रहेंगे।
Comments
Post a Comment